{"_id":"6618a20fea3f6e38c90217e8","slug":"weather-update-indore-bhopal-mp-forecast-imd-mausam-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: इंदौर में बादलों ने गिराया पारा, लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: इंदौर में बादलों ने गिराया पारा, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Fri, 12 Apr 2024 08:23 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:23 AM IST
सार
प्रदेश में नए सिस्टम के एक्टिव होने के बाद इंदौर में भी तापमान कम हुआ। तीन दिन लगातार बादल आते जाते रहे।
विज्ञापन
इंदौर में बादल। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में भी बादलों की वजह से गर्मी में राहत मिली है। प्रदेश में चले बारिश के दौर ने इंदौर को भी तीन दिन राहत दी। बादलों की वजह से गर्मी के दिनों में मानसून जैसा नजारा दिख रहा है। बुधवार से बादल आना शुरू हुए और शुक्रवार सुबह तक आते रहे। आसपास के जिलों में बारिश भी हुई। इस वजह से तापमान कम हुआ और मौसम में ठंडक घुली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इंदौर समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
पूरे प्रदेश में बारिश
दशक में पहली बार अप्रैल के महीने में इस तरह बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिन से आंधी, बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। कई जिलों में अप्रैल में ही ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे प्रदेश में दो दिन बादल और हल्की बारिश का दौर रहेगा।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में बारिश
दशक में पहली बार अप्रैल के महीने में इस तरह बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिन से आंधी, बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। कई जिलों में अप्रैल में ही ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे प्रदेश में दो दिन बादल और हल्की बारिश का दौर रहेगा।
विज्ञापन
