फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update forecast indore bhopal gwalior jabalpur

weather: तप रहा प्रदेश, छह मई के बाद बादल आने की संभावना

Sat, 04 May 2024 09:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 May 2024 09:52 PM IST
सार

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को गर्म हवाओं और लू से बचकर रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
weather update forecast indore bhopal gwalior jabalpur
चटक धूप खिलने से चढ़ा पारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर चढ़ने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में लोग लू और गर्म हवाओं की वजह से परेशान हैं। शनिवार को लगभग सभी शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। खजुराहो, शाजापुर और नौगांव में तापमान बहुत अधिक बढ़ा और भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर अब तक के सबसे गर्म रहे। पचमढ़ी को छोड़ दें तो बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। खजुराहो में 42.2 डिग्री, नौगांव और शाजापुर में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खरगोन, टीकमगढ़, रतलाम, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, मलाजखंड, दमोह, खंडवा, सागर और सतना में टेम्प्रेचर 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, बैतूल, उमरिया और धार में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


छह मई के बाद आएंगे बादल
आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से छह और सात मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर भी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहर
भोपाल 41.8 
इंदौर 40.5 
ग्वालियर 41.1 
जबलपुर 40.4 
उज्जैन 42 डिग्री 

कल ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पांच मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म हवाओं और लू से सचेत रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed