फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Weather took a turn in Indore, coolness increased with drizzle

Indore Weather: इंदौर में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठंडक

Tue, 13 Dec 2022 03:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Dec 2022 03:32 PM IST
सार

बादल छाने की वजह से सोमवार की रात को गर्मी का एहसास हुआ। रात का तापमान भी 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था, लेकिन जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। लेकिन मंगलवार को बदले बूंंदाबांदी और काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल  दिया।  

विज्ञापन
Weather took a turn in Indore, coolness increased with drizzle
बादलों के पीछे छुप गया सूरज - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह धुप नहीं खिली और बादल भी कुछ जगह बरसे। मध्य हिस्से में तो हल्की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन बायपास और राऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे उस क्षेत्र में होने वाले वैवाहिक आयोजनों में भी खलल पड़ गया।

विज्ञापन


बादल छाने की वजह से सोमवार की रात को गर्मी का एहसास हुआ। रात का तापमान भी 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था, लेकिन जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, लेकिन मंगलवार को बदले बूंंदाबांदी और काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सूर्य देवता दिनभर बादलों को ओट में छुपे रहे और ठंडक महसूस हुुई। सुबह दस बजे तक हल्की धुंध भी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले १६ दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ इलाकों में मावठा भी गिर सकता है। इंदौर, उज्जैन और देवास के इलाकों में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन


रात को सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था तापमान

मंगलवार सुबह भले ही धूप निकलने की वजह से हल्की ठंडक फिजाओं में घुल गई,लेकिन रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। छह दिसबंर को भी रात का तापमान सामान्य से चार डिर्गी अधिक था, लेकिन उसके बाद लगातार इजाफा होता रहा। ऐसा अरब सागर के उपर बने चक्रवात की वजह से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से नमी आने की वजह से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बादल दिखाई दे रहे है। २० दिसंबर तक बादल छंटने के बाद तापमान गिरेगा। मावठा गिरने की वजह से दिन में ठंडक बढ़ गई है। बादलों के कारण सूरज की तपिश भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के कारण अगले दो दिन दिनों तक मौसम मेें उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed