फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam forecast bhopal gwalior jabalpur indore update news

Weather: प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार, गर्मी से लोग परेशान

Sat, 20 Apr 2024 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Apr 2024 10:14 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी बूंदाबांदी के बीच गर्म हवाएं भी चलती रहेंगी। मौसम लगातार बदलता रहेगा। 
 

विज्ञापन
weather imd mausam forecast bhopal gwalior jabalpur indore update news
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : Self

विस्तार

प्रदेश में अभी मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में बादल हैं और बूंदाबांदी हो रही है तो कई जिलों में गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। इन सबके बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार हो रहा है। शनिवार को खरगोन-खंडवा में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा और नरसिंहपुर, खजुराहो, रीवा, सीधी में तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, शाजापुर में बारिश हुई। 
विज्ञापन


19 शहरों में पारा 40 के पार
दमोह, नौगांव, टीकमगढ़, उमरिया, मलाजखंड, सतना और मंडला में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। ग्वालियर में भी गरम रात रही। अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी कम हुए और शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन


खंडवा सबसे गर्म
न्यूनतम तापमान ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.1 °C खंडवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 °C रीवा में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार के लिए संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को विदिशा और रायसेन जिलों में बारिश का अनुमान है और नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, सतना, उमरिया और मैहर जिलों में अधिक गरमी रहेगी। ग्वालियर, निवाड़ी, अनूपपुर, मंडला, सागर में गरमी से लोगों को परेशानी होगी जबकि भिंड, मुरैना, दतिया, नर्मदापुरम, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, हरदा, रायसेन, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी में लोगों को लू और उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed