फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijayvargiya said on the leaders leaving BJP - We had brought them in wholesale, Congress is taking them in re

Indore: भाजपा छोड़ रहे नेताओंं पर बोले विजयवर्गीय- उन्हें हम होलसेल में लाए थे, कांग्रेस रिटेल में ले जा रही

Sat, 23 Sep 2023 04:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Sep 2023 04:52 PM IST
सार

विजयवर्गीय पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। इस निर्णय में अपनी पार्टी से अवगत करा चुका हुं,लेकिन यदि पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा तो मैं फिर पीछे भी नहीं हटूंगा।

विज्ञापन
Vijayvargiya said on the leaders leaving BJP - We had brought them in wholesale, Congress is taking them in re
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते विजयवर्गीय। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी साल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में कई नेता जा रहे है। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया के समर्थक ज्यादा है। उनके पार्टी छोड़ कर जाने के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि- हम उन्हें होलसेल में लाए थे, कांग्रेस अब उन्हें रिटेल में ले जा रही है। उन नेताअेां के जाने से हमारी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। जिन लोगों की महत्वकांक्षा और अपेक्षा विचारधारा से बढ़कर हो जाती है, फिर वे पार्टी छोड़ देते है।

विज्ञापन

शनिवार को विजयवर्गीय पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। इस निर्णय में अपनी पार्टी से अवगत करा चुका हुं,लेकिन मैं पार्टी का सिपाही हुं। यदि पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा तो मैं फिर पीछे भी नहीं हटूंगा। कमल नाथ द्वारा मीडिया को लेकर की गई टिप्पणी को उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने आपातकाल और 84 के दंगों वाली मानसिकता का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

मालवा निमाड़ में स्थिति मजबूत है

मालवा निमाड़ की 66 सीटों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में गए है। वहां भाजपा की स्थिति मजबूत है। जन आशीर्वाद यात्रा में भी जनता का समर्थन मिला है। कहीं भी पार्टी में असंतोष नहीं दिखाई दिया, बल्कि कांग्रेस में उनकी जन आक्रोश यात्रा में पार्टी के खिलाफ ही कार्यकर्ता का आक्रोश नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से न जनता खुश है न कार्यकर्ता। वहां सिर्फ खेमेबाजी है। टिकट भी खेमे के हिसाब से ही बांटे जाते है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल ट्रक ड्रायवर, मैकेनिक बन सकते है, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed