फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijayvargiya said - Akash should not face political harm because of me, hence the idea was not to contest the

MP Election 2023: विजयवर्गीय बोले- मेरे कारण आकाश का राजनीतिक अहित न हो, इसलिए चुनाव नहीं लड़ने का विचार था

Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
सार

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार संजय शुक्ला को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि शुक्ला परिवार से मेरे आत्मीय रिश्ते है । चुनाव अपनी जगह है। वे रिश्ते हमेशा बरकरार रहेंगे । चुनाव के दौरान उन रिश्तों  की मर्यादा का ध्यान भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
Vijayvargiya said - Akash should not face political harm because of me, hence the idea was not to contest the
टिकट तय होने के बाद मुछों पर ताव देते विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन वे अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने टिकट की घोषणा से आश्चर्यचकित हूं।

विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आकाश ने शहर में मेहनत करके अपनी एक जगह बनाई है। मुझे भी लग रहा था कि पार्टी मुझे और आकाश को एक साथ टिकट नहीं देगी। दो-तीन दिन से मेरे मन में विचार चल रहा था कि मैं चुनाव क्यों लडूं? एक पिता की हैसियत से यह सोच रहा था कि मेरे कारण बेटे का राजनीतिक अहित न हो, लेकिन पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। विजयवर्गीय ने बेटे को लेकर यह भी कहा कि राजनीति में जो सही दिशा में चलना सीख लेता है तो फिर भाजपा संगठन कभी भी उसे दौड़ा देता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला परिवार से रिश्ते नहीं बिगड़ेंगे
क्षेत्र कं. 1 से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार व मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि शुक्ला परिवार से मेरे आत्मीय रिश्ते हैं। चुनाव अपनी जगह है। वे रिश्ते हमेशा बरकरार रहेंगे। चुनाव के दौरान उन रिश्तों की मर्यादा का ध्यान भी रखा जाएगा। एक नंबर विधानसभा में कई अवैध बस्तियां हैं, वहां विकास की संभावना है। पूरे विधानसभा क्षेत्र का मास्टर प्लान हम बनाएंगे।

शाह की रणनीति का हिस्सा दूसरी सूची
दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उम्मीदवार बनाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने यह नेरेटिव सेट करने की कोशिश की थी कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है, लेकिन दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से कार्यकर्ता जोश में हैं। दूसरी सूची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने बड़े नेतागणों को फिर से प्रदेश के चुनाव में लड़ने का मौका दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के अलावा मैं प्रदेश की अन्य सीटों पर भी ध्यान दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed