फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Venomous snake from king cobra found in Indore's house

Indore News: इंदौर के घर में मिला किंग कोबरा से जहरीला सांप, महाराष्ट्र से पार्सल बाक्स में आया

Thu, 04 May 2023 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 04 May 2023 07:45 PM IST
सार

सांप का नाम फोरस्टन केट स्नेक है। ये कोबरा सांप की ही तरह काफी जहरीला सांप है। ये घने जंगलों में पाया जाता है। कुछ लोग शुरुआत में इसे दीवड़ कह रहे थे, जब उन्हें भी इसके जहर के बारे में पता चला तो वे भी घबरा गए। 

विज्ञापन
Venomous snake from king cobra found in Indore's house
कोबरा से जहरीला सांप - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक घर में किंग कोबरा से भी जहरीला सांप मिला। बताया जा रहा है कि यह एक पार्सल के माध्यम से महाराष्ट्र से इंदौर पहुंचा। सांप पकड़ने वाले का कहना है कि यह सांप महाराष्ट्र और राजस्थान में ही होता है। जिस घर में यह मिला है वहां पर कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से एक पार्सल आया था। घर वालों का शक है कि उसके साथ ही यह इंदौर पहुंचा है। सांप का नाम फोरस्टन केट स्नेक है। ये कोबरा सांप की ही तरह काफी जहरीला सांप है। ये घने जंगलों में पाया जाता है। कुछ लोग शुरुआत में इसे दीवड़ कह रहे थे, जब उन्हें भी इसके जहर के बारे में पता चला तो वे भी घबरा गए। 
विज्ञापन


घने जंगलों में ही मिलता है
इंदौर के अग्रवाल नगर में रहने वाली फैमिली के घर में यह सांप निकला है। घर के हॉल में इस सांप को देख परिवार के लोग भी सहम गए। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया। जब महेंद्र घर में पहुंचे तो वो भी इस सांप को देख आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने कहा कि सांप पकड़ने के अपने पूरे करियर में उन्होंने आज तक ऐसा सांप इंदौर में नहीं पकड़ा। ये स्नेक काफी जहरीला होने के साथ ही फुर्तीला भी है। ये स्नेक करीब दो फीट लंबा है। इसकी उम्र करीब दो से तीन साल है।अटैक करने के लिए अपने शरीर को एस आकर में कर लेता है। इससे ये दूर तक वार कर सकता है। महेंद्र ने बताया कि ये सांप घने जंगलों में ही पाया जाता है, इंदौर में ये सांप मिलना काफी मुश्किल है। ये सांप सिटी में नहीं मिलता है। 
विज्ञापन


अब सांप को छोड़ना भी एक चैलेंज
महेंद्र ने इस जहरीले सांप को एक बोतल में बंद किया और बोतल में ऑक्सीजन के लिए छोटे-छोटे छेद किए। महेंद्र ने बताया कि अब इस स्नेक को छोड़ना भी एक बड़ा चैलेंज है क्योंकि इसे घने जंगल में ही छोड़ना होगा। इसके लिए इंदौर के आसपास घने जंगल देखे जाएंगे फिर इसके अनुकूल वातावरण में छोड़ा जाएगा, ताकि इसे कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed