फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vaishali Thakkar suicide Neighbor arrested with wife for abetting TV actress suicide letter revealed secret

Vaishali Thakkar: पड़ोसी से तंग आकर टीवी एक्ट्रेस ने किया था सुसाइड, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला दंपती अरेस्ट

Mon, 17 Oct 2022 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 11:39 AM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Vaishali Thakkar suicide Neighbor arrested with wife for abetting TV actress suicide letter revealed secret
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दंपती पर धारा 306 आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों पति-पत्नी घर पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने पड़ोसी राहुल पर बीते ढाई साल से मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से आरोपी राहुल को सजा दिलाने की अपील की है। वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी आत्महत्या के बाद राहुल को सजा जरूर दिलाना, मम्मी-पापा आई लव यू और नोट के आखिर में आई क्वीट लिखा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। पड़ोसी की गिरफ्तारी से पहले रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी के परेशान करने की बात सुसाइड नोट के आधार पर कही थी। पुलिस ने वैशाली को परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही है।
विज्ञापन


पड़ोसी के चलते टूटी थी सगाई
वैशाली ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि राहुल ने मुझे दोस्ती में धोखा दिया। उसने धोखे से मेरे फोटो ले लिए और फिर ये फोटो-वीडियो मेरे एनआरआई मंगेतर को भेज दिए, जिसके चलते मेरी सगाई टूट गई। बता दें, वैशाली ठक्कर इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी में रहती थीं। रविवार को एक्ट्रेस ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। वैशाली ने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की काफी अच्छी दोस्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed