फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   vaishali thakkar suicide case indore police arrest absconding accused rahul navlani

Indore: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में फरार आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी

Wed, 19 Oct 2022 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:39 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री सुसाइड मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल नवलानी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
vaishali thakkar suicide case indore police arrest absconding accused rahul navlani
आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में इंदौर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। वैशाली के आत्महत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट पर राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस बात को कन्फर्म किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके घर में जब सुसाइड नोट मिला, तब उनकी आत्महत्या का राज खुला। सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा था, उनका शादीशुदा पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें बहुत परेशान कर रहा था। इसकी वजह से वैशाली काफी उलझी हुई थीं। इस मामले में उनकी माता-पिता और भाई ने कई बातें बताई हैं। इस बीच उनके को-स्टार निशांत सिंह मलखानी ने इस मामले में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

vaishali thakkar suicide case indore police arrest absconding accused rahul navlani
टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत, वैशाली ठक्कर के साथ टीवी सीरियल ‘रक्षा बंधन’ में काम कर चुके हैं। दोनों ने शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था। उनके बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों एक-दूसरे के साथ हर बात शेयर करते थे। वैशाली की आत्महत्या की वजह से निशांत सदमे में हैं। निशांत ने एक इंटरव्यू में बताया, वैशाली खुश थीं कि उनकी कैलिफोर्निया स्थित शख्स से जल्द ही शादी होने वाली थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके साथ जो भी हो रहा था, उस बारे में निशांत को सब पता था। लेकिन बतौर फ्रेंड उन्होंने इसे सीक्रेट रखा, क्योंकि वैशाली इसे खुद हैंडल करना चाहती थीं।

निशांत को पता था वैशाली का हाल...
निशांत ने कहा, राहुल जो उसे परेशान कर रहा था, मुझे उस शख्स के बारे में पूरी बात पता थी। मैं बहुत गहराई से जानता था। वैशाली मुझे उसके बारे में सब बताती थी और मुझ पर विश्वास करती थी। इसलिए मेरा कर्तव्य था कि मैं उनकी निजी जिंदगी को किसी और के साथ लीक न करूं, लेकिन अब जब मैं सुन रहा हूं कि, उसी व्यक्ति की वजह से वैशाली ने यह कदम उठाया, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ूंगा और अपने दोस्त के साथ खड़ा रहूंगा। अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं सब कुछ विस्तार से बताऊंगा और जांच में मदद करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed