फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Uncle returning after getting nephew ice cream, car collided, both died

Indore:भतीजे को लेकर आईस्क्रीम दिलाकर लौट रहे चाचा को कार ने मारी टक्कर, दोनो की मौत

Sun, 30 Apr 2023 10:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

 हादसा राणी सती गेट के पास यशवंत निवास रोड पर हुआ। नमकीन कारोबारी संदीप गुप्ता अपनी बेेटी और दो भतीजों को चाॅकलेट दिलाने निकले थे।  सती गेट के बाहर जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर निकले तो तेज गति से चल रही कार ने सामने से चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uncle returning after getting nephew ice cream, car collided, both died
सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पाॅश इलाकेे राणीसती काॅलोनी में एक सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। चाचा अपने सात वर्षीय भतीजे को आईस्क्रीम दिलाकर लौट रहे थे।  तेज रफ्तार कार ने उनकेे एकि्टवा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि भतीजे की उपचार के दौरान मृत्यु हुई। जिस कार से टक्कर हुई, वह एक स्टील कारोबारी की है। घटना के समय वह नशे मेें था।

विज्ञापन

तुकोगंज पुलिस के अनुसार हादसा राणी सती गेट के पास यशवंत निवास रोड पर हुआ। नमकीन कारोबारी संदीप गुप्ता अपनी बेेटी और दो भतीजों को आईस्क्रीम दिलाने निकले थे। वे घर के लिए लौट रहे थे तभी  तेज गति से चल रही कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। कार अजीत लालवानी के नाम से रजिस्ट्रर्ड है। अजीत काफी नशे में था और वहीं कार चला रहा था। कार चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपर्द कर की। टक्कर से संदीप गुप्ता और अद्विक की इस हादसे में मौत हो गई। दो अन्य बच्चे भी घायल हुए है।

विज्ञापन

टक्कर मारने वाला आटो रिक्शा से भाग रहा था

कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद कार आनंदम केंद्र में घुस गई और कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अजीत कार से निकाला और एक रिक्शा रोककर भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे रिक्शा से उतारा और तुकोगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार चालक को थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed