Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two to three schools in Indore receive bomb threats via email for attending Diljit's show

इंदौर: दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेल के बाद मचा हड़कंप

Mon, 02 Nov 2026 07:13 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले तीन से चार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। मेल में कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। पुलिस, बम स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। धमकी की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Two to three schools in Indore receive bomb threats via email for attending Diljit's show
दिलजीत के शो के पहले मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले शहर के तीन से चार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। इन ई-मेल में धमकी दी गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा तो आयोजन स्थल को बम से उड़ा दिया जाएगा। स्कूलों को मिले इन धमकी भरे ई-मेल के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: भगवान श्रीराम-कृष्ण की लीलाओं पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी, हनुमान का जिक्र कर दिया उदाहरण
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के तीन से चार स्कूलों के प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली। ई-मेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का जिक्र करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी बम स्क्वॉड टीम और क्राइम ब्रांच तक पहुंची। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ धमकी मिलने वाले स्कूलों में पहुंची और वहां सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम द्वारा स्कूल परिसर, कक्षाओं और आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम भी धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने, मेल के स्रोत और तकनीकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी है। दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक धमकी की सत्यता और इसके पीछे शामिल व्यक्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed