{"_id":"66ead98c0b7316389704cb4e","slug":"two-citizens-of-pakistani-origin-have-arrived-in-indore-they-will-be-sent-to-sharjah-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पाकिस्तान मूल के दो नागरिक इंदौर आ गए, कल उन्हें शारजाह भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पाकिस्तान मूल के दो नागरिक इंदौर आ गए, कल उन्हें शारजाह भेजा जाएगा
Wed, 18 Sep 2024 07:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:15 PM IST
सार
भारत आए पाकिस्तान मूल के दो यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट पर रोका गया, वीजा नियमों के चलते उन्हें वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पाकिस्तान मूल के दो यात्री इंदौर पहुंच गए। वीजा नियमों के चलते उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर वीपी सेठ ने बताया कि दोनों को गुरुवार देर रात शारजाह जाने वाली फ्लाइट से वापस भेजा जाएगा। दोनों यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की यूएई के शारजाह से इंदौर आई मंगलवार रात की फ्लाइट से आए। एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों यात्रियों के नाम विक्की कुमार और पूनम कुमारी हैं।
पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था
वीजा शर्तों के अनुसार दोनों यात्रियों को शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद वे भारत में कहीं भी जा सकते थे। लेकिन दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब शारजाह और दुबई से आने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से वापस भेजा गया है। पहले भी ई-वीजा पर इंदौर आ गए थे, जबकि इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं था। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा था। इस घटना के बाद सांसद शंकर लालवानी ने ई-वीजा के लिए पहल कर इसे शुरू कराया था।
वापस भेजना आवश्यक
इंदौर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को वापस भेजना आवश्यक है। यह नियम भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं और एयरपोर्ट अधिकारियों को इन नियमों का पालन करना होता है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि वीजा नियमों का पालन करना आवश्यक है और यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान के अनुसार वीजा की जानकारी लेनी चाहिए।