{"_id":"65d77e1b27c880f70106cbad","slug":"two-and-a-half-thousand-liters-of-adulterated-biodiesel-found-in-indore-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में ढाई हजार लीटर मिलावटी बायो डीजल मिला, संचालक ने कहा अपने ट्रकों के लिए बाहर से बुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में ढाई हजार लीटर मिलावटी बायो डीजल मिला, संचालक ने कहा अपने ट्रकों के लिए बाहर से बुलवाया
Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
सार
लगातार तीसरे दिन भी खाद्य विभाग ने की कार्रवाई। टंकी ड्रम नोजल लगाकर किया गया था सेटअप।
विज्ञापन
कार्रवाई में जब्त डीजल।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लगातार मिलावटी डीजल मिल रहा है। प्रशासन की कार्रवाई में तीसरे दिन मोरोद-माचल रोड स्थित सिंध गुड्स ट्रांसपोर्ट पर ढाई हजार लीटर मिलावटी बायो डीजल जब्त किया गया। खाद्य विभाग ने बताया कि यहां पर डीजल को स्टोर करके रखा गया था।
कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश और अपर कलेक्टर खाद्य गौरव बेनल के निर्देश पर मिलावटी डीजल, अवैध भंडारण, अवैध बिक्री, अवैध पंप संचालन पर अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मोरोद में स्थित सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के पार्किंग परिसर में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण पर छापामार कार्रवाई की।
संचालक ने कहा बाहर से बुलवाया डीजल
जांच में मौके पर बड़ी मात्रा में टंकी ड्रम नोजल लगा टंकी से सेटअप तथा मौके पर लगभग 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया। इसकी डेंसिटी लेने एवं प्रारंभिक जांच करने पर मिलावटी डीजल मिक्सड हाइड्रोकार्बन तेल पाया गया। मौके पर उपस्थित रोडवेज के संचालक हरपाल सिंह द्वारा उक्त पदार्थ कहां से लाया गया, इसके बिल, अनुमति आदि कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। हरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त पेट्रोलियम पदार्थ हम बाहर से बुलाते हैं और इसका उपयोग हम स्वयं के ट्रक वाहन में करते हैं। पेट्रोलियम पदार्थ का बिना अनुमति भंडारण, बिल आदि वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण पंजीकृत किया गया। जांच कार्रवाई देर रात तक जारी रही।