फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Trial run of Metro will now be till 30th September, Metro ran more than ten times in safety run.

Indore: मेट्रो का ट्रायल रन अब 30 सितंबर तक होगा, सेफ्टी रन में दस से ज्यादा बार चलाई मेट्रो

Fri, 15 Sep 2023 09:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Sep 2023 09:07 PM IST
सार

फिलहाल सेफ्टी रन में ट्रेन की स्पीड कम रखी जा रही है। अब लगातार सेफ्टी रन होंगे और धीरे-धीरे स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। अफसरों ने बताया कि मेट्रो ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने में डेढ़ से दो मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
Trial run of Metro will now be till 30th September, Metro ran more than ten times in safety run.
सितंबर के अंतिम सप्ताह तक होगा मेट्रो का ट्रायल रन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन 15 सितंबर को होना था, लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा व अन्य कार्यकमों में मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण ट्रायल रन पर होने वाला समारोह टल गया। अब25 से 30 सितंबर के बीच ट्रायल रन हो सकता है। इंदौर के मेट्रो ट्रेक पर चलने वाले कोच 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किए गए है, लेकिन ट्रायल रन में मेट्रो की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी। फिलहाल सेफ्टी रन किया जा रहा है। इस दौरान मेट्रो स्टेशन के डिपो से पहले स्टेशन तक मेट्रो का सेफ्टी रन सफल रहा।

विज्ञापन

15 दिन पहले इंदौर पहुंचे एक इंचन और तीन कोच के साथ यह ट्रायल रन होना है। कोच एआई तकनीक से डिजाइन किए है और सारी आपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटराईज रहेंगे। शुरुआती दौर में ड्रायवर और अटेंडर दोनो कुछ समय के लिए रखे जाएंगे।

विज्ञापन


बाद में मेट्रो का संचालन बगैर ड्रायवर के होगा। 30 सितंबर तक का ट्रायल रन छह किलोमीटर के हिस्से में होगा। इसके लिए डिपो का ट्रेक और गांधी नगर स्टेशन लगभग तैयार किए जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सेफ्टी रन में ट्रेन की स्पीड कम रखी जा रही है। अब लगातार सेफ्टी रन होंगे और धीरे-धीरे स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। अफसरों ने बताया कि मेट्रो ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने में डेढ़ से दो मिनट का समय लगेगा। ट्रायल रन के पांच किलोमीटर हिस्से में पांच स्टेशन बनाने का काम अंतिम दौर में है। हर स्टेशन पर आठ एस्केलेटर लगाए जा रहे है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री से हमने चर्चा की है। उन्होंने 25 सितंबर के बाद ट्रायल रह का कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed