फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Traffic Rules number plate

Traffic Rules: छह रंगों की होती है नंबर प्लेट, आपकी गाड़ी के लिए कौन सा रंग सही, ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी

Mon, 29 Jan 2024 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 29 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक अल्फाबेट्स कैलेंडर यातायात के नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के स्कूलों में वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ट्रैफिक से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Traffic Rules number plate
ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते यातायात के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर और पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल की पहल पर ट्रैफिक अल्फाबेटस कैलेंडर तैयार किए गए हैं। ट्रैफिक अल्फाबेट्स में यातायात के विभिन्न पहलुओं को संग्रहित किया गया है। अब यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक अल्फाबेट्स कैलेंडर यातायात के नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के स्कूलों में वितरित किए जा रहे हैं। शासकीय हाई स्कूल पिपलियाहाना में "ट्रैफिक की पाठशाला" लगाई गई, यातायात पुलिस की टीम ने बहुत ही रोचक तरीके से ट्रैफिक अल्फाबेट्स सिखाए। स्टूडेंट्स को एन फार- नंबर प्लेट्स व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


● सफेद नंबर प्लेट- प्राइवेट वाहनों में सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल होता है।
● पीली नंबर प्लेट- व्यवसायिक वाहन चालकों को पीले रंग की नंबर प्लेट लगाने का अधिकार है। 
● हरे रंग की नंबर प्लेट- इलेक्ट्रिक वाहन मालिक हरे रंग की नम्बर प्लेट से गाड़ी चला सकते हैं, हरे रंग पर सफेद से नम्बर हो तो प्राइवेट इलेक्ट्रिक व्हीकल और यदि पिले से अक्षर लिखे हो तो कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल है।
विज्ञापन

● काली नंबर प्लेट- किराए के कार चालक आमतौर पर पीले अक्षरों वाली काली नंबर प्लेट वाले वाहन चलाते हैं। जैसे जूम कार।
● लाल रंग की नंबर प्लेट- लाल रंग की नंबर प्लेट पर सफेद अल्फा-न्यूमेरिक नंबर लिखे होते हैं। इसका इस्तेमाल बिल्कुल नई कारों पर किया जाता है और इसे आमतौर पर वाहन निर्माता या डीलर जारी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

● नीला नंबर प्लेट- विदेशी प्रतिनिधि या राजदूत सफेद अल्फा-अंकों वाला नीला नंबर प्लेट का उपयोग कर सकते हैं।
● ऊपर की ओर इशारा करने वाले तीर के साथ नंबर प्लेट- सैन्य अधिकारियों को ही ऐसे वाहन चलाने की अनुमति है। ऐसी गाड़ियों के नंबर प्लेट पर ऊपर की ओर इशारा करने वाला तीर होता है।
● भारत के प्रतीक' के साथ लाल रंग की नंबर प्लेट- भारत के राष्ट्रपति या संबंधित राज्यों के राज्यपाल 'भारत के प्रतीक' के साथ लाल रंग के प्लेट का उपयोग करते हैं।


बच्चों ने पूछे कई सवाल 
इसके अतिरिक्त स्टूडेंट को आरसी- रजिस्ट्रेशन प्लेट, डीएल- ड्राइविंग लाइसेंस, पीयूसी- पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के बारे में भी विस्तार से बताया। छात्रों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ यातायात के नियमों को ना सिर्फ जाना बल्कि अपने पैरेंट्स को भी प्रेरित करने का वादा किया। पाठशाला के दौरान यातायात के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा से बच्चों ने प्रश्न भी किए और उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल पिपलियाहाना इंदौर का स्टाफ सीमा सोमानी (एसपीसी नोडल), संध्या यादव नीता जावनजड, आरती तिवारी, उमा पाठक, हरेंद्र राज बिल्लौर, संदीप जैन, अलका पवार आदि उपस्थित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed