फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   traffic jam rau choithram indore

Indore News: इंदौर के राऊ, चोइथराम इलाके में दो घंटे से Traffic Jam, उस तरफ संभलकर जाएं

Mon, 04 Sep 2023 01:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 04 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

ट्रैफिक जाम Traffic Jam से जूझ रहे इंदौर में जाम लगना सामान्य बात होता जा रहा है और दिन में भी शहर के कई क्षेत्रों में लगातार जाम लग रहे हैं।

विज्ञापन
traffic jam rau choithram indore
यहां पर दो घंटे से जाम लगा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राऊ, चोइथराम इलाके में दो घंटे से ट्रैफिक जाम Traffic Jam लगा हुआ है। बड़े ट्रक, बसों के साथ ही दो पहिया वाहन और कार चालक भी बहुत देर से वहां पर फंसे हुए हैं। ट्रैफिक जाम से जूझ रहे इंदौर में जाम लगना सामान्य बात होता जा रहा है और दिन में भी शहर के कई क्षेत्रों में लगातार जाम लग रहे हैं। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद से यहां पर जाम की स्थिति बनी जो दोपहर तक जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस भी मौजूद नहीं
कई घंटे ले लगे जाम के बाद भी यहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद नहीं है। लोग कड़ी धूप में घंटों से जाम में फंसे हैं और प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यहां के हालात बता रहे हैं। 
विज्ञापन


कई कारणों से लग रहा जाम
यहां पर जाम के कई कारण हैं। बड़े वाहन यहां पर अधिक गुजरते हैं और इंदौर के बाहर आने जाने वाले वाहनों का भी यहां पर लोड रहता है। इसके साथ स्कूलों की छुट्टी का समय भी दोपहर में रहता है और अचानक से बसों का लोड आने की वजह से यहां पर अक्सर जाम लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता का बाद ट्रैफिक ही अगला टारगेट
इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का लगातार तमगा दिलाने के बाद ट्रैफिक में नंबर वन बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। कई समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि ट्रैफिक बेहतर हो लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों का समय खराब हो रहा है, ईंधन का नुकसान हो रहा है और बाहर से आने वाले लोग भी इस वजह से इंदौर से दूर हो रहे हैं। ट्रैफिक में सुधार के लिए ही आईबस और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट लाए गए हैं, ताकि जाम से निजाद मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed