फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tracks will come to Indore for Metro Rail by the end of February, then laying work will start

Indore News: मेट्रो रेल के लिए फरवरी अंत तक इंदौर आ जाएगी पटरी, फिर होगा बिछाने का काम होगा शुरू

Fri, 27 Jan 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

31 किलोमीटर के इस रुट पर स्लैब ट्रेक बिछाए जाएंगे। जिस पर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। पटरी बिछाने का ठेका कोलकता की टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी ने मिल चुका है। । इस प्रोजेक्ट पर ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन
Tracks will come to Indore for Metro Rail by the end of February, then laying work will start
अब मेट्रो ट्रेक पर पटरियां बिछाने का काम होगा शुरू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में चल रहे मेट्रो के 31 किलोमीटर ट्रेक पर मार्च से पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। पटरियों का निर्माण जिंदल स्टील कंपनी कर रही है। उसकी सप्लाई फरवरी अंत तक होगी। उसके बाद तकनीकी काम पांच माह में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है,क्योकि सितंबर तक सरकार ने ट्रायल रन की समयसीमा तय की है।

विज्ञापन


काम तय समय में हो, इसके लिए पिछले सप्ताह मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने इंदौर मेट्रो रुट को लेकर जारी निर्माण का दौरा भी किया था। उन्होंने अफसरों को दफ्तर के बजाए ज्यादा समय फिल्ड मेें रहने के लिए कहा है। फिलहाल सिविल वर्क के साथ पिलरों पर जोड़े जा रहे सेगमेंट पर तकनीकी काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

31 किलोमीटर के इस रुट पर स्लैब ट्रेक बिछाए जाएंगे। जिस पर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। पटरी बिछाने का ठेका कोलकता की टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी ने मिल चुका है। । इस प्रोजेक्ट पर ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए लार्सन एंड टुब्रो कंपनी ने 262 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इसके अलावा रेल विकास निगम भी टेंडर भरा था। अब कोलकता की कंपनी को जल्दी पटरियां बिछाने का काम शुरू करने को कहा गया है। कंपनी की टीम भी इंदौर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 किलोमीटर के ट्रेक में एयरपोर्ट से सुपर कारिडोर, भंवरासला, सुखलिया ग्राम चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना, पलासिया और एमजी रोड का हिस्सा शामिल है। कोठारी मार्केट वाले हिस्से में मेट्रो रेल के रुट को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और व्यापारियों ने आपत्ति ली है। इस वजह से वहां मेट्रो का रुट तय नहीं हो पाया।

अभी 17 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण और उन पर सेगमेट जोड़ने का काम जारी है। अगले साल सितंबर तक मेट्रो रेल के ट्रायल रन का लक्ष्य सरकार ने तय किया है, लेकिन काम में हो रही देरी से तय समय तक ट्रायल रन की उम्मीद कम है। इंदौर में हुए प्रवासी सम्मेलन के कारण भी काम प्रभावित हुआ था, लेकिन अब निर्माण ने गति पकड़ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed