{"_id":"6504683109f12f3f2300a448","slug":"tommorrow-holiday-in-indore-schools-on-16th-september-due-to-heavy-rain-collector-order-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर जिले स्कूलों में 16 सितम्बर को रहेगा अवकाश, भारी बारिश की वजह से कलेक्टर ने की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर जिले स्कूलों में 16 सितम्बर को रहेगा अवकाश, भारी बारिश की वजह से कलेक्टर ने की छुट्टी
Fri, 15 Sep 2023 08:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:23 PM IST
सार
इंदौर में सुबह से हो रही भारी वर्षा में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजी टी ने किया अवकाश घोषित। दोपहर से शुरू हुई बारिश देर रात तक लगातार जारी।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 16 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए छुट्टी घोषित की गई है। इंदौर में दोपहर में बारिश शुरू हुई थी जो देर रात तक लगातार जारी है।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया निर्णय
अमर उजाला से बातचीत में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि दोपहर में शुरू हुई बारिश शाम तक तेज गति से चलती रही जिसकी वजह से यह निर्णय लिया है। मंगलेश व्यास ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया निर्णय
अमर उजाला से बातचीत में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि दोपहर में शुरू हुई बारिश शाम तक तेज गति से चलती रही जिसकी वजह से यह निर्णय लिया है। मंगलेश व्यास ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
