फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Toasts were being made by mixing saccharin amidst filth, case filed against factory owner

Indore:गंदगी के बीच सैकरीन की मिलावट कर बन रहे थे टोस्ट, कारखान मालिक पर केस दर्ज

Thu, 18 May 2023 02:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 May 2023 02:19 PM IST
सार

अफसरों को जांच के दौरान कारखान में प्रतिबंधित सैकरीन भी मिला। जिसकी मिलावट कर कारखाने में टोस्ट तैयार हो रहे थे। अफसरों ने सैकरीन और टोस्ट के सैपल लेकर जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे हैै।

विज्ञापन
Toasts were being made by mixing saccharin amidst filth, case filed against factory owner
गंदगी के बीच बन रहे थे टोस्ट। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य वस्तुएं का निर्माण तय मानकों के हिसाब से नहीं हो रहा है और मिलावट भी हो रही है। मिलावटखोरों ने प्रशासन की नजरों से बचने के लिए शहर के बजाए गांवों में कारखाने खोल लिए है। जिस पर अब खाद्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। गौतमपुरा के एक टोस्ट कारखाने पर छापा मारकर अफसरों ने 60 किलो टोस्ट जब्त किया, जो गंदगी के बीच तैयार हो रहा था। पुलिस ने कारखाना मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज किया हैै।

विज्ञापन

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत मिलावटखोरों के विरूद्ध चल रहे अभियान में टीम गौतमपुरा के कैलाश टोस्ट कारखाने पर जांच के लिए पहुंची। जिनके मालिक लालचंद कुमावत पिता कन्हैया लाल है। अफसरों ने देखा कि गंदगी के बीच टोस्ट बन रहे थे। फर्श पर तेल के काले धब्बे थे और टोस्ट बनाने वाली ट्रे में भी गंदगी थी।

विज्ञापन

प्रतिबंधित सैकरीन भी मिला

अफसरों को जांच के दौरान कारखान में प्रतिबंधित सैकरीन भी मिला। जिसकी मिलावट कर कारखाने में टोस्ट तैयार हो रहे थे। अफसरों ने सैकरीन और टोस्ट के सैपल लेकर जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे हैै। कारखाने से 60 किलो टोस्ट जब्त कर लिए गए है। इसके अलावा कारखाना मालिक के खिलाफ गौतमपुरा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed