फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   thursday weather forecast indore updates imd 042024

Weather Updates: इंदौर में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, दिनभर नहीं दिखा सूरज

Thu, 04 Jan 2024 07:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 04 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

शहर में हो रही बारिश की वजह से ठंड बढ़ेगी। किसानों को फायदा होगा। अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना। 
 

विज्ञापन
thursday weather forecast indore updates imd 042024
इंदौर के बायपास का दृश्य। कोहरे में घिरी गाड़ियां। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बुधवार देर रात और गुरुवार अल सुबह के बीच भी बूंदाबांदी हुई। घने कोहरे ने इंदौर की सड़कों को भी छुपा दिया था। सुबह 9 बजे तक धुंध और कोहरे के बीच दृश्यता बहुत कम होने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर धुंध छाई रही और बीच बीच में कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले चार दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। बुधवार रात में भी इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 25.2 और अधिकतम तापमान 16.0 रहा। 
विज्ञापन


दो दिन से हो रही बारिश और कोहरे के बाद मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर और आसपास के जिलों में हो रही बारिश की वजह से तेज ठंड का असर भी दिखाई देगा। एक से दो दिन में तापमान दो डिग्री तक गिर सकती है। अभी दिन में 20 से 22 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है जबकि रात्रि में 9 से 10 डिग्री तापमान दर्ज हो रहा है। 
विज्ञापन


किसानों को होगा फायदा
किसानों का कहना है कि दो दिन से हो रही बारिश की वजह से फसलों को पानी नहीं देना पड़ेगा। बूंदाबांदी से फसलों को बहुत लाभ होने वाला है। संभाग के अधिकांश जिलों में गेहूं और चने की फसल बोवनी की गई है जिसमें पानी से फसलों पर फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा सब्जियों को भी फायदा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed