{"_id":"6402e23214523f90e205c033","slug":"three-year-old-girl-falls-from-restaurant-in-indore-seriously-injured-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से गिरी तीन साल की बच्ची, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से गिरी तीन साल की बच्ची, गंभीर घायल
Sat, 04 Mar 2023 11:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:46 AM IST
सार
घटना मल्हारगंज थाने की है। रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस की पूछताछ में घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
दूसरी मंजिल से गिरी तीन साल की बच्ची
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में तीन साल की मासूम एक रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्ची गंभीर घायल है। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है।
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट रॉर में यह घटना हुई। घटना शुक्रवार रात की है। रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से तीन वर्षीय बच्ची के गिरने से हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी तभी यह घटना हुई। बच्ची के परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस पूछताछ में रेस्टारेंट संचालक ने घटना की पुष्टि की है।
मल्हारगंज थाने की एसआइ कल्पना चौहान के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया से यह सूचना मिलने के बाद हमने जांच की। रेस्टोरेंट संचालक से भी इस बारे में पूछताछ की है। संचालक ने बताया कि तीन वर्षीय बच्ची अभिभावकों के साथ रेस्टारेंट आई थी। वह आठ वर्षीय एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी कि अचानक नीचे गिर गई। घटना से हडक़ंप मच गया। बच्ची की स्थिति गंभीर थी। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही बच्ची के स्वजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।