फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three murders took place in a minor dispute in Indore in six days

Indore: छह दिन में इंदौर में मामूली विवाद में हो गई तीन हत्याएं

Fri, 18 Aug 2023 07:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Aug 2023 07:03 AM IST
सार

12 अगस्त की रात कनाडि़या बायपास पर भोपाल से इंदौर लौट रहे दो भाईयों की पांच आरोपियों ने हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पब से नशा कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Three murders took place in a minor dispute in Indore in six days
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

सरकार भले ही अपराधों पर अंकुश लगाने की बात करें, लेकिन इंदौर में पुलिस का खौफ इतना कम हो गया है कि लोग अोवरटेक करने, कुत्ते को मारने जैसी छोटी बातों पर हत्याएं करने से नहीं चूक रहे है। इंदौर में छ दिन में तीन हत्याएं हो गई। दो हत्याएं तो नशे के आदि युवकों ने की है।

विज्ञापन

खजराना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बैंक के गार्ड ने बंदूक से दो युवकों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 16 अगस्त की रात धार रोड पर रोड क्रास करने की बात पर दो बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिए। युवक अपने साथी के साथ घर लौट रहा था और आरोपी शराब दुकान से शराब लेकर सड़क क्रास कर रहे थे, तभी उनका दोपहिया वाहन कार से टकराते बचा था। देर रात तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।

विज्ञापन

दो हत्याकांड में युवतियां भी शामिल

12 अगस्त की रात कनाडि़या बायपास पर भोपाल से इंदौर लौट रहे दो भाईयों की पांच आरोपियों ने हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पब से नशा कर लौट रहे थे। दोनो भाईयों ने गलत तरीके से गाडी चलाने का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनो भाईयों को चाकू मार दिए। इसमें दीपक नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले विजय नगर क्षेत्र में हुई एक हत्या में भी पुलिस ने बीबीए कर रही एक युवती को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed