फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Conversion Case: Threatened To Kill Brother If He Refused To Convert, Youth Arrested

Indore: धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो भाई को जान से मारने की धमकी दी, युवक गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 04:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 12 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

Religion Conversion Case in Indore: फरियादी युवती पंचम की फेल में रहती है। वह अपोलो टाॅवर में काम करती है। वहां उसकी मुलाकात जीशान नामक युवक से हुई थी। युवक ने उससे दोस्ती की फिर एक दिन कहा कि तुम धर्म बदल लो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा।

विज्ञापन
Indore Conversion Case: Threatened To Kill Brother If He Refused To Convert, Youth Arrested
आरोपी जिशान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

तुकोगंज पुलिस ने धर्म परिवतर्न का दबाव बनाने और मैलिंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक कपड़ों की दुकान पर काम करने वाली युवती को काॅल कर परेशान करता था,जब युवती ने मिलने से इनकार कर दिया तो उसने फोन पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत की।

विज्ञापन

फरियादी युवती पंचम की फेल में रहती है। वह अपोलो टाॅवर में काम करती है। वहां उसकी मुलाकात जीशान नामक युवक से हुई थी। युवक ने उससे दोस्ती की फिर एक दिन कहा कि तुम धर्म बदल लो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद युवती ने बातचीत बंद कर दी और अपोलो टाॅवर की शाॅप से काम छोड़कर दूसरी जगह चली गई, लेकिन युवक ने परेशान करना नहीं छोड़ा और वीडियो काॅल कर युवती को कपड़े उतारने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन

इससे इनकार करने पर जीशान ने उसके भाई को मारने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने वीडियो काॅल पर कपड़े उतार दिए। उसकी रिकार्डिंग भी आरोपी ने कर ली। फिर उस वीडियो को वायरल करने के दबाव बनाकर जीशान ब्लैकमेल करने लगा। तनाव में युवती ने जान देने की कोशिश की। जब परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने थाने जाकर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिशान और उसके एक साथी के खिलाफ धर्म परिवर्तन, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जहां काम करते है। वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे औरउन्होंने आरोपियों को चांटे भी मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed