फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The killer father said - He had gone mad in love with the third wife, so he killed the son

Indore: हत्यारा पिता बोला- तीसरी पत्नी के प्यार में पागल हो गया था, इसलिए कर दी बेटे की हत्या

Tue, 16 May 2023 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 May 2023 07:08 PM IST
सार

 दादी ने प्रतीक को रोका, लेकिन वह अपने पिता के कमरे में सोने चला गया। जैसे ही प्रतीक को नींद लगी। शशिकांत ने उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने प्रतीक का वीडियो बनाया और पत्नी पायल को भेजा।

विज्ञापन
The killer father said - He had gone mad in love with the third wife, so he killed the son
हत्यारा पिता शशिकांत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें अपने ही बेटे का गला घोटकर मारने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने मोरटक्का के ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की तीसरी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। जिसके कहने पर उसने बेटे की हत्या की हैै। हत्यारे पिता ने बताया कि वह अपनी तीसरी पत्नी पायल के प्यार में पागल था। बेडरुम से लेकर बाथरुम तक उसके फोटो लगाकर रखे थे। उसके कहने में ही आकर बेटे की हत्या कर दी और मारने के बाद उसका वीडियो भी पत्नी को भेजा।

विज्ञापन

भंवरकुआं क्षेत्र में सोमवार को सात साल के प्रतीक की हत्या उसके पिता शशिकांत मुंडे ने कर दी है। प्रतीक पहली पत्नी अंजू की संतान थी। जिसकी मौत डिलेवरी के दौरान हो गई थी। उसके बाद शशिकांत ने गांधी नगर निवासी पूजा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह भी छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


वह चाहती थी कि शशिकांत परिवार से अलग रहे। डेढ़ साल पहले आरोपी ने शाजापुर निवासी पायल से शादी की थी। पायल ने चार माह पहले एक बेेटे को जन्म दिया था और वह डिलेवरी के बाद से ही ससुराल में थी। शशिकांत उसे लाना चाहता था,लेकिन पायल ने शर्त रख दी थी कि यदि प्रतीक उस घर में रहेगा तो वह नहीं आएगी। इसके बाद शशिकांत ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने पिता के साथ सोने के लिए रोका था

आमतौर पर प्रतीक दादी के पास ही सोता था। हत्या वाली रात को शशिकांत ने प्रतीक को कहा था कि वह उपर सोने आ जाए। कूलर की हवा में अच्छी नींद आएगी। नीचे के कमर में गर्मी लगेेगी। दादी ने प्रतीक को रोका, लेकिन वह अपने पिता के कमरे में सोने चला गया। जैसे ही प्रतीक को नींद लगी। शशिकांत ने उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने प्रतीक का वीडियो बनाया और पत्नी पायल को भेजा। सुबह जब पुलिस ने पायल को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल में वह वीडियो भी मिला। पुलिस उस वीडियो को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेेश करेगी।

तीसरी पत्नी को नहीं खोना नहीं चाहता था आरोपी

आरोपी ने तीन बार शादी की, पहली पत्नी की मौत केे बाद दूसरी पत्नी ने अनबन के चलते उसे छोड़ दिया था और अब तीसरी पत्नी भी उसके साथ रहने से इनकार कर रही थी। वह तीसरी पत्नी को अपने से दूर नहीं रखना चाहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पायल से बहुत प्यार करता है, वो जो कहती थी, उसकी बात नहीं टालता था। उसने प्रतीक की हत्या के लिए कहा तो वह टाल नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed