{"_id":"64c0b2d616b2a692f9091b13","slug":"the-girl-and-her-friends-chased-the-bike-rider-and-stabbed-the-car-rider-to-death-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: युवती और उसके दोस्तों ने बाइक से पीछा कर कार सवार छात्र की चाकू मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: युवती और उसके दोस्तों ने बाइक से पीछा कर कार सवार छात्र की चाकू मारकर कर दी हत्या
Wed, 26 Jul 2023 11:18 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:18 AM IST
सार
सीहोर से इंदौर पढ़ाई के लिए आया मोनू बीटेक कर रहा था। वह साकेत नगर के अपार्टमेंट मेें रहता है। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त टीटू, विशाल और रचित के साथ एलआईजी क्षेत्र के चायसुट्टा बार में गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर में मंगलवार देर रात कार सवार एक छात्र की चार आरोपियों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या में एक युवती व उसके दोस्त शामिल हैं। छात्र का चायसुट्टा बार पर आरोपियों से विवाद हुआ था। इसके बाद युवकों और युवती ने बाइक से कार का पीछा किया और उसमें सवार छात्र मोनू उर्फ प्रभास पवार की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीहोर से इंदौर पढ़ाई के लिए आया था मोनू मृत छात्र मोनू पवार बीटेक कर रहा था। वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला था और फिलहाल साकेत नगर के एक अपार्टमेंट में रहता था। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त टीटू, विशाल और रचित के साथ एलआईजी क्षेत्र के चाय सुट्टा बार में गया था। इंदौर में नाइट कल्चर की इजाजत के बाद बीआरटीएस के दोनों तरफ के संस्थान रातभर खुले रहते हैं। वहां उसका विवाद आरोपियों से हुआ था।
विज्ञापन
आरोपियों के साथ आई युवती जनता काॅलोनी निवासी तान्या का एक ब्वॉयफ्रेंड मोनू के साथ कार में सवार था। चाय पीने के बाद दोस्तों ने महाकाल मंदिर जाने की योजना बनाई थी। विजय नगर क्षेत्र में मैरिएट होटल के सामने तान्या व उसके साथ आए तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोका और कार में सवार रचित पर हमला किया। वह बच गया तो विंडो सीट पर बैठे मोनू पर वार किया। चाकू उसके दिल के करीब लगा, जो जानलेवा साबित हुआ। दोस्त उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां ज्यादा खून बहने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
