फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The dirty water of the drain was banned for the migrants, the stench spread in the colony

Indore News : प्रवासी सम्मेलन के चलते रोका था नाले का गंदा पानी, बदबू से कॉलोनीवासियों की हो गई मुश्किल

Mon, 16 Jan 2023 03:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Jan 2023 03:27 PM IST
सार

शहर के सीवरेज को सीधे ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने 200 करोड़ रुपय से अधिक की राशि खर्च की है।  पाइप लाइन का नेटवर्क बिछाया गया है और छोटे ट्रीटमेेंट प्लांट भी बनाए गए है, लेकिन फिर भी नालों में गंदा पानी और गाद नजर आती है।

विज्ञापन
The dirty water of the drain was banned for the migrants, the stench spread in the colony
सम्मेलन के पहले इस तरह रोका गया नाले के - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रवासी दिवस सम्मेलन में इंदौर आए मेहमानों के लिए नगर निगम ने शहर को सजाने-संवारने और सुंदर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि सम्मेलन स्थल के पास का एक नाला भी इंदौर नगर निगम ने सूखा दिया और किनारों पर पेंटिंग बनाकर उसे सुंदर बना दिया। नाले का पानी डेढ़ किलोमीटर पहले स्टॉप डेम बनाकर अफसरों ने रोक दिया था। प्रवासी सम्मेलन तो निपट गया, लेकिन वहां अब जमा गंदा पानी समीप की सुयश विहार कॉलोनी और बीमा अस्पताल क्षेत्र में बदबू फैला रहा है। 
विज्ञापन


लोग नाले के पास से निकलते समय नाक पर रूमाल लगाते हैं। अफसरों का कहना है कि स्थाई रूप से नाले में गंदे पानी की आवक बंद की गई थी। थोड़े दिन बाद बदबू की समस्या नहीं रहेगी। रहवासी धीरज नजान के मुताबिक प्रवासी सम्मेलन के पहले नाले का पानी रोका गया था ताकि सम्मेलन स्थल के आसपास बदबू ना फैले हो, लेकिन उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। रहवासी दिलीप सिंह ने कहा कि नाले से निकली गाद भी नाले किनारे ही रख दी गई। उससे भी काॅलोनी में गंदगी फैल रही है। कई बार अफसरों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इससे बोरिंगों का पानी भी दूषित हो रहा है।  
विज्ञापन


पंपिंग कर निकाल रहे पानी
शहर के सीवरेज को सीधे ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए इंदौर नगर निगम ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। पाइप लाइन का नेटवर्क बिछाया गया है और छोटे ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी नालों में गंदा पानी और गाद नजर आती है। वाटर प्लस सर्वे से पहले शहर के कई नालों को मैदान में तब्दील कर दिया गया था, लेकिन अब फिर वैसी ही स्थिति है। सुयश विहार में जहां नाले का गंदा पानी रुका हुआ है। उसे मोटर पंप लगाकर दूसरी लाइन में लिफ्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed