फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tarun Jatra organized in the western area of Indore, you will get the taste of Marathi cuisine

Indore News: इंदौर के पश्चिमी क्षेेत्र मेें तरुण जत्रा का आयोजन, मिलेगा मराठी व्यंजनों का स्वाद

Thu, 19 Jan 2023 04:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Jan 2023 04:25 PM IST
सार

तरुण जत्रा के  मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी । 26 जनवरी को 25 समूहों के 300 से भी अधिक बाल कलाकार सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के  गायक विजय पाठक अपनी टीम के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
Tarun Jatra organized in the western area of Indore, you will get the taste of Marathi cuisine
26 जनवरी से होगा जत्रा का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

स्वाद की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध हो चुके इंदौर के लोगों को अब तरुण जत्रा के माध्यम से मराठी व्यंजनों की दावत मिलेगी।संस्था तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ और महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर तरुण जत्रा का आयोजन कर रहा है। जिसमें 50 से भी अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा।

विज्ञापन

तरुण जत्रा मेले की जानकारी देते हुए संयोजक मिलिंद महाजन, प्रशांत बडवे और अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया की 26 से 29 जनवरी तक स्थानीय दशहरा मैदान अन्नपूर्णा रोड पर आयोजित चार दिवसीय तरुण जत्रा मेले में मराठी स्वाद और मराठी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा ।

विज्ञापन

यहां 50 से भी अधिक स्वादिष्ट नमकीन और मीठे मराठी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जा रहे है। जहां ठेठ मालवी, कोल्हापुरी , पुनेरी और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों प्रसिद्ध व्यंजनों का जायका लिया जा सकेगा । आमटी मसाला बाटी , सांभर बड़ी, पाटोडी रस्सा जैसे व्यंजन पहली बार जत्रा में खाने मिलेंगे । इस वर्ष महाराष्ट्र के  चितले बंधु के खाद्य उत्पाद भी तरुण जत्रा में उपलब्ध रहेंगे । झुनका भाकर, भरीत भाकर, चकली, धीरडे जैसे नमकीन पारंपरिक मराठी व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकेगा । मीठे व्यंजन में पूरण पोली, श्रीखंड, बासुंदी, अनारसे, गुड़ की रोटी जैसे व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण जत्रा के मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी । 26 जनवरी को 25 समूहों के 300 से भी अधिक बाल कलाकार सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के गायक विजय पाठक अपनी टीम के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।इसी दिन रात्रि 9.30 बजे दीपों से भारत माता की आरती भी होगी । 27जनवरी को प्रसिद्ध स्थानीय समूहों की नृत्य प्रस्तुति के साथ पारंपरिक मराठी लोक नृत्य गोंधळ, भारुड आदि की प्रस्तुतियां होंगी । अंतिम दिन 29 जनवरी को हिंदू स्वराज्य के संस्थापक महाराजा शिवाजी के राज्याभिषेक प्रसंग का भव्य मंचन मुंबई के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मराठी वेशभूषा धारण कर जत्रा परिसर में आने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed