फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tag line of cleanliness launched in Indore - 'Indore will touch the seventh heaven of cleanliness'

Indore News: इंदौर में स्वच्छता की टैग लाइन लांच-‘इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान’

Fri, 23 Dec 2022 11:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 Dec 2022 11:41 PM IST
सार

 स्वच्छता में छह बार से पहले पायदान पर रहे इंदौर नगर निगम  सातवीं बार भी रैंकिंग की दौड़ में शामिल रहेगा।मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता की टैग लाइन लॉन्च की।  इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान टैग लाइन के साथ अब नगर निगम सफाई की ब्रांडिंग करेगा।

विज्ञापन
Tag line of cleanliness launched in Indore - 'Indore will touch the seventh heaven of cleanliness'
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महापौर ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान सभी के सहयोग से छुएगा।  जनता के समर्थन से ही हम आज इस पायदान पर पहुंचे हैं। इसलिए सभी शहरवासी स्वच्छता अभियान में फिर से सहयोग करें।ताकि सातवीं बार भी इंदौर पूरे देश में सिरमौर बना रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की स्पर्धा में  चयनित प्रथम प्रतिभागी दीपक चौधरी को प्रशस्ति पत्र और एलेक्सा उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार जिया भाटिया और तृतीय पुरस्कार पलक व्यास को दिया गया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने कहा कि  स्वच्छता के प्रति जागरुकता के कारण ही शहर सिरमौर बना हुआ है। स्वच्छता की टैग लाइन के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक व प्रशस्ति पत्र देकर महापौर  भार्गव ने पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को क्रमश: 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। स्वच्छ इंदौर रेडियो जिंगल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार निशांत सिह, द्वितीय पुरस्कार प्रबल कुमार जैन और तृतीय पुरस्कार अक्षय पाण्डेय को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 

 

स्वच्छ इंदौर शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम डॉ. राहुल भोेंसले, द्वितीय अजय खिलनानी व तृतीय शालिनी चौहान रहीं। स्वच्छ इंदौर नुक्कड़ प्रतियोगिता में सागर शिंदे प्रथम, रुपा उपाध्याय द्वितीय और विवेक कछवा तृतीय रहे। स्वच्छ इंदौैर पोस्टर ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सौरभ सोनी प्रथम, सत्यम झा द्वितीय औैर शुभम बरकिया तृतीय रहे। स्वच्छ इंदौैर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सुधीरसिंह राणा प्रथम, अमर मथाने द्वितीय और अनमोल माथुर तृतीय रहे। कार्यक्रम में निगम के दरोगा स्व. शिवजीत शिंदे को  श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुवार को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed