फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Surjewala came to meet the rape victim, said - the government kept calling the schoolgirl a beggar.

Indore: सुरजेवाला  दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे,बोले- सरकार स्कूली छात्रा को भिखारी बताती रही

Fri, 29 Sep 2023 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Sep 2023 02:06 PM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है।

विज्ञापन
Surjewala came to meet the rape victim, said - the government kept calling the schoolgirl a beggar.
सुरजेवाला को अस्पताल के गेट पर रोका। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उज्जैन में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से राजनीति भी गर्मा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला दुष्कर्म पीड़िता से मिलने एमटीएच अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी सुरजेवाला में डॉक्टर से ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। आरोपी ने अमानवीय तरीके से अपराध किया।पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।

विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है। वह स्कूली छात्र है जबकि अफसर उसे भिखारी बताते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना में दर्ज हो चुकी थी। फिर भी प्रदेश सरकार ट्रैक नहीं कर पाई। इस अपराध की एक वजह पुलिस की अक्षमता भी है। मानवीयता के नाते कांग्रेस बच्ची के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद कर रही है।

गार्डों ने गेट पर रोका

सुरजेवाला को एमटीएच अस्पताल में जाने से गार्डों ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि एक साथ इतने लोग नहीं जा सकते है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह व अन्य नेतागणों ने भीतर जाने की कोशिश की। धक्का मुक्की के बाद छह सात नेता भीतर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed