फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Support of Bhagwat stories to help voters in the election year, Pradeep Mishra's demand is highest

Indore News: चुनावी साल में वोटरों को साधने के लिए भागवत कथाओं का सहारा, प्रदीप मिश्रा की डिमांड सबसे ज्यादा

Tue, 18 Apr 2023 09:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Apr 2023 09:37 AM IST
सार

अब तक चार विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में मिश्रा से कथा कर चुके है। छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी साल में भागवत कथा हो चुकी है और अब पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार चुनाव हारे सत्यनारायण पटेल जया किशोरी से भागवत कथा करा रहे है।

विज्ञापन
Support of Bhagwat stories to help voters in the election year, Pradeep Mishra's demand is highest
चुनावी साल में इंदौर में कथाएं। विधायक विशाल पटेल तो खुद कथा में शिव बनकर पहुंचे थे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और विधायक, टिकट के दावेदार वोटरों का साधने के लिए भागवत कथाओं का सहारा ले रहे है। विधायकों में सबसे महंगे कथाकार प्रदीप मिश्रा की डिमांड सबसे ज्यादा है। अब तक चार विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में मिश्रा से कथा कर चुके है। छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी साल में भागवत कथा हो चुकी है और अब पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार चुनाव हारे सत्यनारायण पटेल जया किशोरी से भागवत कथा करा रहे है। पांच नंबर क्षेत्र के मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया ने अभी तक कोई कथा नहीं कराई।

विज्ञापन


सबसे आगे दो नंबर विधानसभा क्षेत्र
भागवत कथा, भोजन भंडारे कराने में सबसे आगे दो नंबर विधानसभा क्षेत्र है। विधायक रमेश मेंदोला अब तक अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप मिश्रा, बागेश्वर सरकार और अनिरुद्घाचार्य की कथा करा चुके है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी उन्ही के नक्शे कदम पर है। उनके विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदीप मिश्रा, जया किशोरी की कथा हो चुकी है।
विज्ञापन


राऊ विधायक जीतू पटवारी, देपालपुर विधायक विशाल पटेल भी प्रदीप मिश्रा से अपने विधानसभा क्षेत्र में कथाएं कराकर क्षेत्र की जनता को साधने का प्रयास कर चुके है। जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी अपने विधानसभा क्षेत्र में भागवत कथा करा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में हुए उपचुनाव से पहले भी सिलावट ने क्षेत्र में कई कलश यात्राएं निकलवाकर वोटरों को साधा था। कोरोनाकाल में इस तरह की यात्राएं निकाले जाने पर आयोजनों पर तब कांग्रेस ने सवाल भी उठाए थे।


इन विधायकों ने नहीं लिया सहारा
चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में इस साल विधायक मालिनी गौड़ ने कोई कथा नहीं कराई। इसके अलावा महू विधायक उषा ठाकुर ने भी कथाओं का सहारा नहीं लिया। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आकाश विजयवर्गीय नेे भी कोई कथा नहीं कराई है,लेकिन वे मतदाताअेां को धार्मिक स्थानों की सैर करवाते रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed