फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sub registrar shoots himself, rickshaw puller jumps to death from bridge

Indore News: सब रजिस्ट्रार ने खुद को गोली मारी, रिक्शा चालक ने ब्रिज से कूदकर जान दी

Sun, 11 Jun 2023 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 11 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

खंडवा के सब रजिस्ट्रार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, पुलिस को कारण अभी तक पता नहीं चला
 

विज्ञापन
Sub registrar shoots himself, rickshaw puller jumps to death from bridge
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

खंडवा के सब रजिस्ट्रार राहुल पुत्र सुबोध सिंह जादौन ने इंदौर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। राहुल ने विजय नगर स्थित बीसीएम हाइट्स में रविवार शाम 5.30 बजे खुद को गोली मार ली। घटना सातवें फ्लोर पर हुई। लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो राहुल के फ्लैट की ओर भागे और दरवाजा खोलकर देखा तो राहुल जमीन पर पड़े थे। उनकी 315 बोर की बंदूक भी वहीं पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक बंदूक लाइसेंसी थी। पुलिस के मुताबिक राहुल खंडवा के रजिस्ट्रार आफिस में पदस्थ थे वे छुट्टी में घर आए थे। आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंदौर के जूनी इंदौर ब्रिज से रिक्शा चालक फारुख पुत्र वली मोहम्मद (43 साल) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। ब्रिज से गिरने से पहले वह उस पर लटक गया था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ब्रिज पर लटका हुआ है। गिरने के बाद में उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। फारुख का शनिवार को एमवाय में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन ब्रिज से हाथ छोड़ दिया
वीडियो में वह ब्रिज से लटका हुआ है और कई लोग उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आखिर में उसने ब्रिज से हाथ छोड़े और नीचे कूद गया। उसे शुक्रवार रात गंभीर हालत में एमवाय पहुंचाया गया था। यहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी। फारुख अवविवाहित था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उसके रिश्तेदार की मौत हुई थी। जिसके बाद वह भी मरने की बात किया करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि डिप्रेशन के चलते उसने जान दी थी। वह रिक्शा चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed