फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Students staged a fierce protest at the Indore Collector's office; during the demonstration

Indore: 14 दिन से आंदोलनरत छात्रों का फूटा गुस्सा, तिरंगा और संविधान लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Tue, 14 Jul 2026 07:55 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

इंदौर में सैकड़ों छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और बस किराया कम करने की मांग उठाई। विरोध स्वरूप पांच छात्रों ने मुंडन कराया और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Students staged a fierce protest at the Indore Collector's office; during the demonstration
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में छात्र संगठनों के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तिरंगे और संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। विरोध जताने के लिए पांच छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर ही मुंडन भी कराया।

विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि वे पिछले 14 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बारिश और तेज धूप के बावजूद धरना जारी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: छतरपुर में गोलीकांड: बाबा बागेश्वर के भाई पर गोली चलाने का आरोप, जमीन विवाद को लेकर किसान को पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा छात्रों के लिए बस किराया कम करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पढ़ाई का खर्च बढ़ गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, कलेक्टर कार्यालय के बाहर मुंडन कर विरोध दर्ज कराने की यह घटना इंदौर में पहली बार देखने को मिली। अब प्रशासन छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed