फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur Firing Case: Bageshwar Baba Brother Accused of Shooting and Assault in Land Dispute

छतरपुर में गोलीकांड: बाबा बागेश्वर के भाई पर गोली चलाने का आरोप, जमीन विवाद को लेकर किसान को पीटा भी

Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM IST
सार

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल किसान के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घायल ने सतीश, शालिग्राम और आशीष को नामजद किया है। एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur Firing Case: Bageshwar Baba Brother Accused of Shooting and Assault in Land Dispute
छतरपुर में गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी।

विज्ञापन

घायल किसान का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से अभी तक एफआईआर और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 374 इंस्पेक्टर बने स्थायी डीएसपी, पदोन्नत न होने वालों से भी नहीं छिनेगा कार्यवाहक प्रभार; जानें

घायल किसान और उनके भाई ने आरोप लगाया है कि फायरिंग शालिग्राम गर्ग ने की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या बोला पीड़ित?
घायल मोतीलाल कुशवाहा ने कहा कि वहां शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा और दो-तीन अन्य लोग थे। उन्होंने मुझे पीटा और गोली चलाई। उन्होंने पिस्तौल से तीन-चार राउंड फायरिंग की। मुझे भी यहां कान पर गोली लगी। शालिग्राम गर्ग ने मुझे यहां डंडे से मारा। वह लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उसने पहले ही गांव की बहुत सारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने मुझे यहाँ सिर पर डंडे से मारा और पिस्तौल से गोली भी चलाई। मैंने उसे अपनी आँखों से गोली चलाते देखा। वहां चार-पांच लोग थे।



क्या बोले एसपी?
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल के बयान (देहाती नालसी) दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक मिले बयानों के आधार पर सतीश, शालिगराम और आशीष सहित तीन नामजद तथा एक अज्ञात समेत कुल चार लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed