फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sri Lanka Legends vs South Africa Legends in Road Safety World Series

RSWS Series: श्रीलंका लीजेंड्स की जीत, 166 रनों का लक्ष्य पाने उतरी साउथ अफ्रीका लीजेंड्स 154 पर ढेर

Sun, 18 Sep 2022 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 07:31 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। श्रीलंका लीजेंड्स ने 11 रनों से मैच जीत लिया है। 

विज्ञापन
Sri Lanka Legends vs South Africa Legends in Road Safety World Series
रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए हैं। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है, पर लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। द. अफ्रीका छह विकेट पर 154 रन ही बना सकी। इधर शाम 7.30 बजे ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जीवन मेंडिस ने नाबाद 43, पहले उपुल थरंगा ने 30 रन, दिलशान मुनावीरा ने 26 रन, गुणरत्ने 25 रन, चमारा सिल्वा ने 18, उडाना छह रन व तिलकत्ने दिलशान ने एक रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर ने दो, वेरान फिलेंडर, जेहान बोथा ने एक एक विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से वान विक ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, उन्हें कुलसेकरा ने आउट किया। पीटरसन 22 रन को मेंडिस ने आउट किया, वहीं एड्रयू पुटिक को तिलकरत्ने दिलशान नेे बोल्ड किया। रुडोल्फ रनआउट हुए और जाेंटी रोडस को उडाना ने बोल्ड किया। फिलेंडर ने 13 रनों का सहयोग दिया।
विज्ञापन


इंदौर में हो रहे दोनों मैचों के लिए लोगों में काफी उत्साह है और दूर-दूर से क्रिकेटप्रेमी होलकर स्टेडियम मैच देखने पहुंचे हैं। दोपहर 1.30 बजे से ही लोग स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस बार भी सुरक्षा को लेकर काफी कसावट है। दोपहर 3 बजे स्टेडियम के बाहर काफी भीड़ हो गई और लोगों को क्रमबद्ध प्रवेश दिया जा रहा है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का दूसरा मैच में शाम 7.30 बजे आस्ट्रेलिया लीजेंड्स का सामना बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed