फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Soil test for four flyovers to be built on Indore bypass will start in two years

Indore: इंदौर बायपास पर बनने वाले चार फ्लाईओवर के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू,,दो साल में लेंगे आकार

Fri, 26 May 2023 09:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 May 2023 09:31 PM IST
सार

 दस साल पहले बायपास को छह लेन बनाने का फैसला लिया गया था और 25 साल से लिए टोल टैक्स लगाया गया था। तब सिर्फ दो फ्लाईओवर बायपास पर बनाए गए थे। इंदौर की एंट्री के लिए एमआर-10 जंक्शन पर अंडरपास दिए गए थे। जहां रोज यातायात बाधित होता है। 

विज्ञापन
Soil test for four flyovers to be built on Indore bypass will start in two years
बायपास पर ब्रिजोंं के लिए मिट्टी परीक्षण शुरु - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देवासनाका से से राऊ तक के बायपास पर चार नए फ्लाईओवर दो वर्षों में बनकर तैयार होंगे। उनके लिए मिट्टी परीक्षण का काम शुरू हो गया है। इन फ्लाईओवरों के निर्माण के बाद बायपास से शहर की तरफ आने वाले ट्रैफिक को आसानी होगी।

विज्ञापन

 

इंदौर में अर्जुन बड़ोदा, बेस्ट प्राइस, एमआर-10, रालामंडल, राऊ जंक्शन पर फ्लाईओवर बनेंगे। राऊ जंक्शन पर काम शुरू हो चुका है। इनके निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दो साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन ब्रिजों की मंजूरी दी।एमआर-10 जंक्शन पर तीन स्तरीय फ्लाईओवर बनेगा। एक फ्लाईओवर राऊ की तरफ बनेगा,जबकि दूसरा बायपास को क्राॅस करेगा। मिट्टी परीक्षण के बाद एनएचएआई सबसे पहले इस ब्रिज का ही काम शुरू करेगा।

विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने अफसरों को बायपास के सर्विस रोड को दुरुस्त करने के लिए कहा है,क्योकि फ्लाईओवर निर्माण के समय सर्विस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट होगा। आठ साल पहले बायपास को छह लेन बनाने का फैसला लिया गया था और 25 साल से लिए टोल टैक्स लगाया गया था। तब सिर्फ दो फ्लाईओवर बायपास पर बनाए गए थे। इंदौर की एंट्री के लिए एमआर-10 जंक्शन पर अंडरपास दिए गए थे। जहां रोज यातायात बाधित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूठी कोठी ब्रिज का निर्माण भी शुरू

इंदौर विकास प्राधिकरण ने फूठी कोठी ब्रिज का निर्माण भी शुरू कर दिया है। शनिवार को यहां से पेड़ ट्रांसप्लांट किए जाएंगे। इस ब्रिज के बनने से अहमदाबाद  रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली और मुबंई की तरफ जाने के लिए आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed