फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Single Window And Portal For Disable People Rojgar Mela in MP News in Hindi

इंदौर में खुली प्रदेश की पहली सिंगल विंडो, हाथों-हाथ होगा दिव्यांगों का काम

Tue, 30 Jan 2024 06:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 30 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

Indore News : दिव्यांगों के लिए बनेगा पोर्टल, कलेक्टर कार्यालय तक भी आने की परेशानी होगी खत्म, रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा

विज्ञापन
Indore News Single Window And Portal For Disable People Rojgar Mela in MP News in Hindi
इंदौर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नवाचारों के लिए लोकप्रिय इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने दिव्यांगों की परेशानियों को समझते हुए मंगलवार को तुरंत सिंगल विंडो शुरू करने के आदेश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के बाद यह सिंगल विंडो आज से ही इंदौर कलेक्टर कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर शुरू कर दी गई है। इसमें नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी दिव्यांगों की परेशानी पूरे सप्ताह सुनेंगे। यह सिंगल विंडो से दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेगा और आधार कार्ड और समग्र आईडी अपडेशन भी किए जाएंगे। इसके साथ दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए भी यहां पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

पोर्टल भी बनेगा पोर्टल 

कलेक्टर आशीष सिंह ने यह भी आदेश दिए हैं की सिंगल विंडो शुरू करने के साथ ही जल्द दिव्यांगों के लिए पोर्टल भी शुरू किया जाए ताकि उन्हें कलेक्टर कार्यालय तक भी ना आना पड़े। इस पोर्टल की मदद से घर बैठे ही समग्र आईडी, आधार कार्ड अपडेशन और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने जैसे काम हो जाएंगे। साथ ही कृत्रिम अंगों के लिए भी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

रोजगार और स्वरोजगार के लिए लगेगा मेला

कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर 20 फरवरी को दिव्यांगों की मदद के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।इसमें जो दिव्यांग अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ जो दिव्यांग रोजगार करना चाहते हैं उन्हें शहर की प्रमुख कंपनियों में नौकरियां दिलाई जाएंगी। शहर की इच्छुक कंपनियां भी इस रोजगार मिले के लिए आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed