{"_id":"6560ba5060eb4e96010f7836","slug":"sikh-samaj-community-nagar-kirtan-gurunanak-dev-ji-prakash-guruparv-indore-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कल सुबह निकलेगा सिख समाज का विशाल नगर कीर्तन, प्लास्टिक फ्री रहेगा, ट्रैफिक संभालेंगे समाजजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कल सुबह निकलेगा सिख समाज का विशाल नगर कीर्तन, प्लास्टिक फ्री रहेगा, ट्रैफिक संभालेंगे समाजजन
Fri, 24 Nov 2023 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:29 PM IST
सार
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश गुरुपर्व पर indore में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, कल सुबह 6 बजे प्रभातफेरियां निकलेंगी।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर indore के तत्वावधान में आज सुबह 6 से 7 बजे तक शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब की प्रभातफेरियों का भव्य स्वागत ऐतिहासिक गुरद्वारा इमली सहिब पर हुआ। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश गुरपूरब की खुशी में कल 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। यह गुरद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक से निकाला जाएगा। सिक्ख समाज के सभी शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक व गुरु नानक नाम लेवा साध संगत इसमें भाग लेंगी। श्री गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व पर 2 दिवसीय भव्य दिवान सजाए जाएंगे। इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। सभी कार्यक्रम जीरो वेस्ट की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे।
श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। नगर की सभी गुरु नानक नामलेवा संगतों द्वारा श्रद्धा, प्रेम तथा उत्साह के साथ इसमें भाग लिया जा रहा है। प्रकाश उत्सव के कार्यकमों की जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंध सभा इंदौर के अध्यक्ष मनजीत सिंघ भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रभात फेरियों, निशान साहिब व साध संगत का सुबह 6 से 8 बजे तक ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब - गुरु नानक चौक यशवंत रोड पर पुष्प वर्षा एवं पुष्प हार द्वारा स्वागत किया गया। संगतों की सेवा के लिए "पिन्नी प्रशाद" दूध, पोहे का प्रशाद सभा की ओर से वितरित किया गया। हजारों की संख्या में गुरु नानक नाम लेवा संगतें तकरीबन 30 जत्थे के रूप में संगत गुरबाणी शबद गायन करती हुई सम्मिलित हुई।
नगर कीर्तन का रूट यह रहेगा
25 नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब से एक विशाल नगर कीर्तन राऊ, बेटमा साहिब एवं शहर के सभी गुरूद्वारा साहिब के शब्दी जत्थों के साथ आरंभ होगा। नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक से प्रारंभ होकर राजबाड़ा, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आर.एन.टी. मार्ग से पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग रोड़ से होकर गुरुद्वारा इमली साहिब पर शाम 6 बजे समाप्त होगा। नगर कीर्तन में सम्मिलित होने वाले सभी जत्थों को अनुशासित चलाने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए सभा की ओर से वालेन्टियर्स की विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
यहां विशेष कार्य़क्रम
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश गुरपुरब के 2 दिवसीय विशेष गुरमत दिवान 26 एवं 27 नवंबर 2023 तक सुबह-शाम के ऐतिहासिक गुरद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक एवं राजमोहल्ला स्थित गुरु तेग बहादुर स्टेडियम, खालसा कॉलेज में सजाए जाएंगे। इन सभी कार्यकमों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा, यह कार्यकम प्लास्टिक मुक्त रहेगा।
11 फरवरी को श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के चुनाव
श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के दिनांक 11 फरवरी 2024 को होने वाले चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के अध्यक्ष मनजीत सिंघ भाटिया ने बताया कि सभा की मेंबरशिप के लिए फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। चुनाव अधिकारियों एवं सहयोगियों के नामों में डॉ. आर.एस. माखीजा, बलबीर सिंघ वासू, डॉ.मलुक सिंघ गुजराल, एडवोकेट आर.पी.एस. नय्यर, महेन्द्र सिंघ चंडोक, चरणजीत सिंघ जी आहुजा, इन्दरजीत सिंघ खनूजा, बाबा रजिन्दर सिंघ, त्रिलोचन सिंघ वासू एवं रविन्दर सिंघ नारंग रहेंगे।