{"_id":"64454052d0b68593780680c5","slug":"shop-roof-collapses-in-front-of-railway-station-in-indore-three-people-injured-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में रेलवे स्टेशन के सामने दुकान की छत गिरी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में रेलवे स्टेशन के सामने दुकान की छत गिरी, तीन लोग घायल
Sun, 23 Apr 2023 07:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
सुबह 11 बजे यह घटना हुई जब यहां पर सबसे अधिक चहल पहल रहती है। छत गिरने से तीन लोगों को चोट लगी है जिसमें एक अधिक घायल हुआ है।
विज्ञापन
दुकान की छत गिरी
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने कल्याण विश्रांति गृह धर्मशाला की पुरानी दुकान के ऊपर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। सुबह 11 बजे यह घटना हुई जब यहां पर सबसे अधिक चहल पहल रहती है। छत गिरने से तीन लोगों को चोट लगी है जिसमें एक अधिक घायल हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही निगम के अधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकान बहुत अधिक पुरानी है और जर्जर हो चुकी है, इस वजह से यह घटना हुई।
पहले भी हो चुका है स्टेशन पर हादसा
इससे पहले भी रेलवे स्टेशन के समीप सरवटे बस स्टैंड पर एक होटल का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा हो गया था। उसमें भी कई लोग घायल हुए थे। तब निगम ने कहा था कि इस क्षेत्र की सभी जर्जर इमारतों की जांच कर जरूरत पड़ने पर उन्हें गिराया जाएगा। इसके बावजूद आज यह हादसा हो गया। क्षेत्र में अभी भी कई इमारतें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि कभी भी गिर सकती हैं।