{"_id":"63c3e59e5498426d1b75435a","slug":"shivraj-will-meet-those-who-propose-investment-every-week-there-will-be-weekly-review-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: निवेश प्रस्ताव देने वालों से हर सप्ताह मिलेंगे शिवराज, होगी साप्ताहिक समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: निवेश प्रस्ताव देने वालों से हर सप्ताह मिलेंगे शिवराज, होगी साप्ताहिक समीक्षा
Sun, 15 Jan 2023 05:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समिट में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीति अपनाकर क्रियान्वयन का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट मध्यप्रदेश की प्रगति का सूर्योदय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में 11-12 जनवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सही अर्थों में ग्लोबल थी। समिट में 84 देशों के प्रतिनिधि और बिजनेस लीडर्स आए। पूरी दुनिया अब मध्यप्रदेश को जानने लगी है। पहली बार बड़े स्तर पर निवेशकों की निवेश की रुचि सामने आई। समिट से जुड़े अधिकारी भी मध्यप्रदेश को प्रस्तुत करने में सफल रहे। मुख्यमंत्री ने जीआईएस के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और उनके अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समिट में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीति अपनाकर क्रियान्वयन का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट मध्यप्रदेश की प्रगति का सूर्योदय है। ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा गया। निवेश के लिए निवेशकों में उत्साह है, इस वातावरण का लाभ उठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में जीआईएस : 2023 में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के संबंध में मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित थे। बैठक से खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी वर्चुअली जुड़े।
महत्वपूर्ण घोषणाओं के विधिवत आदेश जारी हों, हर हफ्ते होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्लग एंड प्ले सुविधा, नोटिफाइड एरिया में कार्यों को बिना अनुमति करने और तीन साल तक कोई निरीक्षण न किए जाने के फैसलों के विधिवत आदेश जारी करें साथ ही पृथक विण्डो के रूप में एक पोर्टल कार्य करे, इसकी व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रति सोमवार निवेशकों से उनकी भेंट की व्यवस्था जारी रहेगी। निवेश के नए प्रस्तावों के फॉलोअप की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए संबंधित विभागों से, निवेशकों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के फॉलोअप का कार्य करें। समिट में प्रस्तुत प्रस्तावों की अगले सप्ताह समीक्षा की जाएगी। विभाग स्तर पर भी निरंतर समीक्षा की जाए। बैठक में भोपाल में एक कन्वेंशन सेंटर बनवाने पर भी चर्चा हुई।