{"_id":"6537bae82cce8767cc0ade23","slug":"shivraj-and-kamal-nath-will-come-together-in-indore-on-30-october-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Election: शिवराज और कमलनाथ 30 अक्टूबर को इंदौर में एक साथ आएंगे, दोनों प्रत्याशियों के नामांकन भरवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Election: शिवराज और कमलनाथ 30 अक्टूबर को इंदौर में एक साथ आएंगे, दोनों प्रत्याशियों के नामांकन भरवाएंगे
Tue, 24 Oct 2023 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 24 Oct 2023 06:09 PM IST
सार
मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते बड़े नेताओं के लगातार दौरे प्रस्तावित हैं, केंद्र सरकार के नेता भी अब लगातार इंदौर आएंगे।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। 30 अक्टूबर के दिन शिवराजसिंह चौहान और कमलनाथ दोनों ही इंदौर आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इस दिन एक बड़ी रैली के रूप में सभी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक सभा को संबोधित करेंगे।
केंद्र के कई बड़े नेताओं के दौरे होंगे
मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र के बड़े नेताओं के अब लगातार दौरे प्रस्तावित हैं। 29 अक्टूबर को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इंदौर आ रहे हैं। वे कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने आ रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 30 अक्टूबर को आएंगे और उनका कार्यक्रम अभी पूरा तय नहीं हुआ है। यह जानकारी मिली है कि वे इस दिन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाएंगे।
अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जो कार्यक्रम अभी आया है, उसके अनुसार वे राजबाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और यहां से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के साथ नामांकन भरने जाएंगे। इस दौरान रैली भी निकाली जाएगी और कलेक्टर कार्यालय के पास ही इसके लिए एक सभा भी रखी गई है। कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।