फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sarafa Chowpatty will also look as beautiful as 56 shops, airport complex will also be decorated by corporatio

Indore News: सराफा चौपाटी भी दिखेगी 56 दुकान जैसी सुंदर, एयरपोर्ट परिसर भी संवारेगा निगम

Thu, 24 Nov 2022 12:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

जिस तरह नगर निगम ने 56 दुकान को सजाया है, उसी तरह प्रवासी सम्मेलन के दौरान कुछ दिनों के लिए सराफा को आकर्षक किया जाएगा। निगमायुक्त ने बताया कि वहां रोशनी की जाएगी।

विज्ञापन
Sarafa Chowpatty will also look as beautiful as 56 shops, airport complex will also be decorated by corporatio
इंदौर का सराफा बाजार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जनवरी में इन्वेस्टर समिट हो रही है। साथ ही प्रवासी दिवस सम्मेलन भी होगा। इसके लिए इंदौर नगर निगम ने प्रमुख स्पॉट्स को सजाने का फैसला किया है। खासकर सराफा चौपाटी को, जहां विदेश से आने वाले लोग जरूर जाना चाहेंगे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कई मेहमान सराफा चौपाटी भी जाएंगे। भीड़ होने के कारण वहां काफी असुविधा भी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इंदौर नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पारंपरिक अंदाज में खाने-पीने की स्टॉल्स को सजाया जाएगा। इंदौर नगर निगम ने प्रवासी सम्मेलन के दौरान सराफा चौपाटी की विशेष साफ-सफाई का प्लान भी बनाया है। सराफा चौपाटी की खासियत बताने के लिए वॉलिंटियर भी रखे जाएंगे। लगातार छह बार से देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीत रहे इंदौर की यह खूबी भी मेहमानों के सामने पेश की जाएगी। इसके लिए स्वच्छता से जुड़ी बातों पर खास ध्यान रखा जाएगा। कई मेहमान इंदौर में कचरे की रिसाइकलिंग देखने भी जा सकते हैं। इसे भी कार्यक्रम में जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट परिसर के सौंदर्यीकरण के लिये पांच करोड़ मिले
इंदौर एयरपोर्ट परिसर के सौंदर्यीकरण के लिये पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह राशि स्वीकृत की है। जनवरी माह में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एयरपोर्ट परिसर में किये जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिये राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए एक्जिट बनाएंगे, विजिटर हॉल भी बनेगा
एयरपोर्ट परिसर में की जाने वाली तैयारियों को लेकर संभागायुक्त, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया गया था। एयरपोर्ट परिसर में नवीन निकासी मार्ग बनाए जाना है। नए द्वार,आगन्तु्क हाल, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के आंतरिक एवं बाहरी भाग में पेंटिंग कार्य एवं विद्युत साज सज्जा करने, सेल्फी पाइंट बनाने, कार पार्किंग स्थल का निर्माण आदि कार्य करवाने का निर्णय लिया गया था। पांच करोड़ रुपये राशि स्वीकृत होने से एयरपोर्ट परिसर की सूरत बदलेगी। इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इंदौर नगर पालिक निगम के माध्यम से सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed