फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Saket-Manishpuri road engulfed in controversies, residents allege change in alignmentam

Indore: फिर विवादों में साकेत-मनीषपुरी सड़क, रहवासियों का आरोप- अलाइनमेंट बदल दिया

Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

इंदौर में राजेंद्र माथुर तिराहा से रिंग रोड तक इस सड़क की चौड़ाई अलग-अलग है। साकेत नगर चौराहा तक फीडर रोड प्रोजेक्ट के तहत 100 फीट चौड़ी सड़क दस साल पहले बनी थी। साकेत नगर चौराहा से मनीषपुरी तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनी।

विज्ञापन
Saket-Manishpuri road engulfed in controversies, residents allege change in alignmentam
साकेत नगर सड़़क, फाइल फोटो। - फोटो : social media

विस्तार

मनीषपुरी-साकेत नगर रोड़ इंदौर की ऐसी सड़क है, जो बीस वर्षों से विवादों में है। लंबे समय तक इसका विवाद कोर्ट में चला। कोर्ट से फैसला हुआ तो सड़क निर्माण की सेंट्रल लाइन और अलाइनमेंट पर विवाद खड़ा हुआ है। हर्ष नगर, सेंचुरी एस्टेट और टेलीफोन नगर के रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम कुछ लोगों के दबाव में सड़क का अलाइमेंट बदलने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

रहवासियों को कहना है कि इंदौर नगर निगम अलाइनेंट बदलकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के सहयोगी अशोक डागा के बंगले को बचा रहा है। हालांकि, सात माह पहले निगम ने सड़क के बाधक हिस्से को तोड़ा था, तब डागा के बंगले का हिस्सा भी टूटा था। रहवासी महेंद्रसिंह जादौन, आरएल द्विवेदी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से 40 फीट चौड़ी सड़क बनना है। नगर निगम ने पिछले साल सेंट्रल लाइन भी तय कर दी थी। इसके हिसाब से 20 फीट उत्तर और 20 फीट दक्षिण में कुल 40 फीट सड़क बना है लेकिन इसकी जद में आ रहे चार बंगलों को बचाने के लिए सड़क का अलाइनमेंट बदला जा रहा है। इस मामले में अशोक डागा का कहना है कि मास्टर प्लान के हिसाब से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क 40 फीट चौड़ी बन रही है। उसके हिसाब से मेरे बंगले का हिस्सा भी तोड़ा गया।

विज्ञापन

बार-बार बदली सड़क की चौड़ाई
राजेंद्र माथुर तिराहा से रिंग रोड तक इस सड़क की चौड़ाई अलग-अलग है। साकेत नगर चौराहा तक फीडर रोड प्रोजेक्ट के तहत 100 फीट चौड़ी सड़क दस साल पहले बन चुकी है। साकेत नगर चौराहा से मनीषपुरी तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनी, लेकिन उससे आगे की सड़क की चौड़ाई को लेकर वर्षों तक कोर्ट में केस चला। पहले सड़क की चौड़ाई 80 फीट थी। मास्टर प्लान में उसे 40 फीट किया गया। अब 40 फीट चौड़ाई में सड़क बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed