फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Road worth crores built by Municipal Corporation, captured by Hans Travels, parking on the road everyday

Indore: करोड़ों की सड़क नगर निगम ने बनाई, कब्जा हंस ट्रेवर्ल्स ने किया, रोज सड़क पर पार्किंग

Sun, 21 May 2023 04:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 May 2023 04:58 PM IST
सार

जिस जगह हंस ट्रेवर्ल्स की बसें कब्जा जमाकर खड़ी रहती है। ठीक उसके पास सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर हैै, जहां दिन में कई बार सायरन बजाती हुई एम्बुलेंस आती है।बसों के कारण लगने वाले जाम के कारण कई बार तो  एम्बुलेंस भी समय पर सेंटर तक नहीं पहुंच जाती है। 

विज्ञापन
Road worth crores built by Municipal Corporation, captured by Hans Travels, parking on the road everyday
सड़क पर पार्क होती है हंस ट्रेवर्ल्स की बसें। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

फीडर रोड प्रोजेक्ट के तहत दस साल पहले आंबेडकर प्रतिमा से नेहरु प्रतिमा तक करोड़ रुपये खर्च कर नगर निगम ने सड़क बनाई, ताकि शहरवासियों को सुविधा मिले, लेकिन उस सड़क का फायदा हंस ट्रेवर्ल्स उठा रहा है। शहरवासी तक बसों के पीछे लगने वाले ट्रैफिक जाम में फंसे रहते है और व्यवस्था को कोसते रहते है। शनिवार को सड़क पर खड़ी बसों की पार्किंग की वजह से ट्रैफिक जाम लगा हुआ।

विज्ञापन


वाहन चालक आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, लेकिन कोई अफसर यातायात बहाल करने नहीं आया। ढक्कनवाला कुआं  रोड पर आधा किलोमीटर हिस्से में वाहनों की कतार लगी हुई थी।रविवार को दिन में भी वैसे ही नजारा था। 100 फीट चौड़ी सड़क के 15-15 फीट हिस्से पर हंस ट्रेवर्ल्स की चार बसों ने कब्जा जमा रखा था। दो बसें चार घंटे तक सड़क पर खड़ी रही और सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन सड़क के बचे हिस्से से गुजरते रहे। बसों के खड़े रहने के कारण वहां दूसरे चालक अेावर टेक भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर के मरीजों को भी परेशानी

जिस जगह हंस ट्रेवर्ल्स की बसें कब्जा जमाकर खड़ी रहती है। ठीक उसके पास सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर हैै, जहां दिन में कई बार सायरन बजाती हुई एम्बुलेंस आती है। दुकानदारों ने बताया कि बसों के कारण लगने वाले जाम के कारण कई बार तो एम्बुलेंस भी समय पर सेंटर तक नहीं पहुंच जाती है। इस मार्ग दो और  भी अस्पताल है, फिर भी ट्रैफिक जाम की वजह बने ट्रेवर्ल्स पर ट्रैैफिक विभाग के अफसरों द्वारा एक्शन न लिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बसों की पार्किंग से बाधित होने वाले यातायात से मार्ग के व्यापारी भी परेशान है। उनका कहना है कि हंस वालों की बस रात दिन खड़ी रहती है। बसों की छतों के उपर भी माल लोड होता है और  लोडिंग रिक्शा और ठेलों में भरकर सामान आता है। ठेले और  रिक्शा भी बसों के आसपास खड़े रहकर ट्रैफिक जाम की वजह बनते हैै। कई बार ट्रैफिक विभाग के अफसरों से बसों के सड़क पर पार्क होने की शिकायत की जाती है, लेकिन वर्षों से इस सड़क को अवैध पार्किंग से मुक्ती नहीं मिली।

 

मामला संज्ञान में आया है जांच करेंगे

इस मामले में ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि बसों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग रोज एक्शन ले रहा है। क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठने पर बसें जब्त कर रहे है। सड़क पर हंस ट्रेवर्ल्स की बसें पार्क होने का मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम भेजकर बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed