Indore News: इंदौर के करीब सांवेर में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर रिक्शा चालक की हत्या
इंदौर के पास सांवेर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए छापे मारे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पास सांवेर में पुरानी रंजिश के चलते 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सांवेर में रहने वाले गुरुदत्त सावरिया ऑटो रिक्शा चलाते हैं। आरोपियों ने गुरुदत्त को घर बुलाया और चाकू से गोद दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
वारदात सोमवार रात की है। इसके बाद घायल अवस्था में गुरुदत्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रजिंश थी। इस कारण पांच हमलावरों ने 55 साल के गुरुदत्त सावरिया पर चाकू से इतने वार किए कि उसकी मौत हो गई।
लोडिंग रिक्शा चलाता था गुरुदत्त
गुरुदत्त लोडिंग रिक्शा चलाता था। उसे पेट, सीने में चाकू के गहरे घाव हुए हैं। गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को परिचितों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापे भी मारे हैं। दोपहर में परिजन शव को लेकर सांवेर पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर नाराजगी भी जताई।
