फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya Diwas: मेहमानों के स्वागत के लिए इंदौर हो रहा तैैयार, नाला बना सुंदर, दीवारें बन गई कैनवास

Wed, 04 Jan 2023 12:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Jan 2023 12:11 PM IST
सार

प्रवासी सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के सामने इंदौर की एक अलग ही तस्वीर पेश की जाएगी। स्वच्छ तो इंदौर है ही, उसे सुंदर दिखाने के लिए हरसंभव जतन किया जा रहा है। दीवारें कैनवास बन गई हैं तो नालों को भी खूबसूरत दिखाने की तैयारी की गई है।  

विज्ञापन
Ready to welcome the guests, the drain has been made beautiful, the houses have become canvas
प्रवासी भारतीय दिवस के लिए बीसीसी के पास के घरों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है। - फोटो : अमर उजाला

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर सज-धजकर तैयार है। शहर के प्रमुख चौराहों को विशेष तौर पर रोशन किया गया है। आयोजन स्थल के पास के नाले का भी कायाकल्प हो चुका है। उसे पूरी तरह सुखा दिया गया है। साथ ही उसके किनारों पर विविध रंग बिखेरे गए हैं। नालों के पास बने मकानों की दीवारों के पिछले हिस्सों की दीवारों को कैनवास बना दिया है। उन पर खूबसूरत पेटिंग की गई है। इससे सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के सामने इंदौर न केवल स्वच्छ बल्कि सुंदर भी दिखाई देगा।

Ready to welcome the guests, the drain has been made beautiful, the houses have become canvas
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
रात-दिन हो रहा है काम
सम्मेलन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, आयोजन स्थल को तैयार करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (बीसीसी) के पास महापुरुषों की गैलरी तैयार की गई है। इस गैलरी में भारत के महापुरुषों की तस्वीरों को लगाया गया है। इसके साथ ही एक कल्चरल लेन भी तैयार की गई है। इसमें सड़क पर लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा।

Ready to welcome the guests, the drain has been made beautiful, the houses have become canvas
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल पर फोटो गैलरी भी बनाई गई है। - फोटो : अमर उजाला
दो हजार से अधिक प्रवासी भारतीय आएंगे
आठ से दस जनवरी तक आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो हजार प्रवासी भारतीय इंदौर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-अलावा दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष और छह से ज्यादा मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ready to welcome the guests, the drain has been made beautiful, the houses have become canvas
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन स्थल के पास नाले को भी रंग लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की इन्वेस्टर समिट भी होगी
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद दो दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं। देश-विदेश के सैकड़ों उद्योगपति इसमें भाग लेने वाले हैं। दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।  

विज्ञापन
Ready to welcome the guests, the drain has been made beautiful, the houses have become canvas
प्रवासी भारतीय दिवस के लिए फुटपाथ चौड़े हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
छह दिन चलेगी प्रदर्शनी
आयोजन स्थल पर तीन प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी छह दिन चलेगी। अंतिम दिन शहरवासी भी इसका हिस्सा बन सकेंगे। तीनों दिन मेहमानों को अलग-अलग व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रांतों के व्यंजन शामिल रहेंगे। मेहमानों को हेरिटेज वॉक भी कराई जाएगी। इसमें मेहमानों को सराफा, राजवाड़ा, 56 दुकान जैसे स्थानों पर ले जाया जाएगा।

सारी तैयारियां पूरी
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि सम्मेलन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो हजार से ज्यादा होटलों के कमरे मेहमानों के लिए बुक है। इसके अलावा कुछ मेहमान शहरवासियों के घरों में भी रुकेंगे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed