Indore News: मेहमानों की थाली में सजेगा मालवी व्यंजनों का रंग, पीएम भी चखेंगे रतलामी सेव और सराफा की जलेबी
इंदौर में आठ जनवरी से आयोजित प्रवासी सम्मेलन का मीनू तय हो गया हैै। तीन दिन के लंच और डिनर में देश के अलग-अलग प्रांतों का स्वाद बिखरेगा। नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लंच में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आठ जनवरी से तीन दिन तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंदौर आने वाले हैं। तीन दिन के लंच-डिनर में इंदौर और मालवा के व्यंजनों को खास तौर पर शामिल किया गया है। साथ ही देश के अलग-अलग प्रांतों का स्वाद भी थालियों में अपनी रंगत बिखेरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को लंच में शामिल होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के मीनू में रतलामी सेव, इंदौरी मोहनथाल और शिकंजी के अलावा गुजराती आलू और अवधि कोरमा भी शामिल रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ 90 लोग लंच करेंगे। मुख्य सभागृह से जुड़े लॉन में यह लंच होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह दस बजे इंदौर आएंगे और दो बजे रवाना हो जाएंगे। वे करीब साढ़े चार घंटे इंदौर में रुकेंगे। नौ जनवरी को होने वाला लंच सबसे खास रहेगा क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रहेगा। आठ जनवरी के डिनर में सराफा और 56 दुकान के आइटम भी रहेंगे। दूध कढ़ाव, सराफा की जलेबी के अलावा पेटिस का स्वाद भी मेहमान उठा सकेंगे।
कब क्या होगा मीनू
- 8 जनवरी को सीताफल रबड़ी, रामभाजी: आठ जनवरी के मीनू में मालवा के व्यंजन अपने स्वाद का जादू बिखेरेंगे। हींग कचोरी, रामभाजी, के अलावा इंदौरी सेव, गजक, बूंदी रायता, सीताफल रबड़ी, बटर पनीर मसाला, गाजर का हलवा।
- 9 जनवरी को मोहनथाल, सराफा की जलेबी: सूरती कढ़ी, गुजराती आलू, मैथी पालक, बाजरे का खिचड़ा, दाल पानसेमल, बादाम का हलवा, मोहनथाल और सराफा की जलेबी रहेगी। इसके अलावा वेज स्नैक्स में भूट्टे का किस, रतलामी गराडू, दही-चिवड़ा परोसा जाएगा। नॉनवेज मेनकोर्स में मटन रोगन जोश, चिकन अवधी कोरमा और बंगाली फिश करी शामिल रहेगी।
- 10 जनवरी को नमकीन की वैरायटी रहेगी: 10 जनवरी के मीनू में नमकीन की वैरायटी के साथ गुट्टी वंकया करी, नरगिस कोफ्ता, गेहूं की राब, रसम वड़ा, प्याज की कचोरी, कर्ड राइस, कचूमर सलाद शामिल रहेगा। इसके अलावा 56 दुकान और सराफा के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी मेहमान ले सकेंगे।
प्रधानमंत्री का संबोधन सबसे आखिर में
तीन दिन के प्रवासी सम्मेलन में नौ जनवरी को मुख्य आयोजन होगा। सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर अपनी बात कहेंगे। फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोलेंगे। इसके बाद सूरीनाम के राष्ट्रपति और कार्यक्रम के विशेष अतिथि चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का भाषण होगा। गुयाना के राष्ट्रपति और सम्मेलन के मुख्य अतिथि मोहम्मद इरफान अली संबोधित करेंगे। अंतिम संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा। दो बजे तक लंच होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदौर से रवाना हो जाएंगे।
