फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ratlam's Manoj aka Mumbai himself became a victim of drugs, then made drugs a business

Ratlam: रतलाम का मनोज उर्फ मुंबईयां खुद ड्रग्स का हुआ शिकार, फिर नशे को बना लिया कारोबार

Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में होटल व्यापारी सचिन सोलंकी का कुएं में शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। सैलाना पुलिस के कब्जे में तस्कर जफर मेवाती के आने के बाद मनोज जैन उर्फ मुम्बईया के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। 

विज्ञापन
Ratlam's Manoj aka Mumbai himself became a victim of drugs, then made drugs a business
आरोपी मनोज और दीपक - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले मनोज उर्फ मुंबईया पिता पारसम जैन और उसके भाई दीपक नागौरी को गिरफ्तार किया है। रतलाम का रहने वाला मनोज जैन भले ही मुबंई जाकर बस गया, लेकिन उसने रतलाम और आसपास के इलाके को नशे का कारोबार फैलाने के लिए चुना। हाल ही में सैलाना में एक होटल व्यापारी सचिन सोलंकी की मौत के मामले में भी उसका नाम आया है। मनोज का गुर्गा जफर मालवा में नशे का कारोबार फैलानेे में मदद करता था।

विज्ञापन

मनोज जैन उर्फ मुंबईया पहले हवाला का कारोबार करता था। वर्ष 2008 में रतलाम छोड़ मुंबई जा बसा था। वहां उसने खूब पैसा कमाया,लेकिन अपनी पत्नी की मौत के बाद तनाव में रहने लगा। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई। फिर उसने नशे को ही कारोबार बना लिया। पहले वह मुंबई में होने वाली पार्टियों में कोकिन ब्राउन शुगर सप्लाई करता था, फिर उसने अपना कारोबार रतलाम में भी फैलाया।

विज्ञापन

रतलाम में अपने भाई दीपक नागौरी से मिल कई रईसजादों में अपनी पैठ बनाई  और फिर उन्हें ड्रग्स देने लगा। नशे के आदि हो चुके रईसजादेे मनोज से ब्राउन शुगर सहित तमाम नशीली वस्तुएं लेने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की मौत के बाद खुलासा

रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में होटल व्यापारी सचिन सोलंकी का कुएं में शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। सैलाना पुलिस के कब्जे में तस्कर जफर मेवाती के आने के बाद मनोज जैन उर्फ मुम्बईया और दीपक नागौरी के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। पैसे का लालच देकर कुछ युवकों को उसने जोड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed