फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ranjit Hanuman will go on city tour in Indore, tradition continues for 137 years

Ranjit Hanuman Indore: इंदौर में नगर भ्रमण पर निकलेंगे रणजीत हनुमान, 130 साल से जारी है परंपरा

Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
सार

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र मेें रणजीत हनुमान की  प्रभातफेरी की परंपरा 137 साल पुरानी है। धीरे-धीरेे भक्तों की आस्था बढ़ती गई और परंपरा ने भव्य रुप ले लिया।  शुक्रवार को निकलने वाली प्रभात फेरी पर ड्रोन की मदद से पुष्प वर्षा की जाएगी।

विज्ञापन
Ranjit Hanuman will go on city tour in Indore, tradition continues for 137 years
रणजीत हनुमान मंदिर - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर मेें रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी शुक्रवार को निकलेगी। भगवान नगर भ्रमण करेंगे और भक्त उनके दर्शन। प्रभातफेरी में 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रभातफेरी महूनाका, अन्नपूर्णा रोड, नरेंद्र तिवारी मार्ग, फूठीकोठी चौराहा होते हुए मंदिर पर समाप्त होगी। प्रभातफेरी के स्वागत के लिए सड़कों पर रेड कार्पेट बिछेगा और  ड्रोन से भक्तों पर पुष्पवर्षा होगी।

विज्ञापन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र मेें रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी की परंपरा 137 साल पुरानी है। धीरे-धीरेे भक्तों की आस्था बढ़ती गई और  परंपरा ने भव्य रुप ले लिया। चार दिवसीय आयोजनों में मंदिर परिसर में 21 हजार दीपों से साज-सज्जा की गई। शुक्रवार को निकलने वाली प्रभात फेरी पर ड्रोन की मदद से पुष्प वर्षा की जाएगी। और ड्रोन की ही मदद से उड़ते हुए हनुमान जी भी भक्तों को नजर आएंगे। मंदिर में भगवान के स्वागत के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया जाएगा। प्रभातफेरी में इस बार डीजे प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

ठेलेगाड़ी पर बाबा की तस्वीर लेकर निकलते थे

धीरे-धीरे प्रभातफेरी के स्वरुप में बदलाव हुआ। 20 वर्ष पहले तक ठेलेगाड़ी पर रणजीत बाबा की तस्वीर रखकर प्रभातफेरी निकाली जाती थी। डेढ़ सौ भक्त भी नहीं जुटते थे, लेकिन समय के साथ प्रभातफेरी में भीड़ बढने लगी और  ख्याती भी। अब प्रभातफेेरी के स्वागत के लिए लोग लोग खुद अपने घरों मेें तैयारियां करते है। कोई काफी का स्टाॅल लगाता है तो कोई सूखे मेवे भक्तों को खिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए मंदिर के बारे में

रणजीत हनुमान मंदिर में विराजित हनुमान ढाल और तलवार लिए दिखाई देते है।  मान्यता है कि जैसे भगवान किसी युद्ध मेें जाने की तैयारी कर रहे है। मंदिर के स्थापना और मूर्ति को लेकर कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। मंदिर 130 साल पुराना बताया जाता है। मंदिर की प्रतिमा के दर्शन सड़क से भी हो जाते है। यह मंदिर की बनावट की विशेषता है। मंदिर परिसर में अन्य भगवानों की प्रतिमाएं भी है।

खजराना मंदिर की पेटी मेें निकला सोने का बिस्किट और  सिक्के

खजराना मंदिर की दानपेटी मंदिर प्रशासन नेे खुलवाई। पहले दिन 28 लाख रुपये की राशि निकली। इसके अलावा एक 100 ग्राम सोने का बिस्किट और  सोने के सिक्केे भी निकले। गणना तीन दिनों तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed