फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rally held on World Tribal Day in Indore, thousands of tribals participated

Indore: इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकली, हजारों आदिवासी हुए शामिल

Wed, 09 Aug 2023 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

लालबाग पैलेस मेें आदिवासी समुदाय एकत्र हुआ। फिर रैली शुरू हुई। रैली में सीधी  मणिपुर की घटना को लेकर रोष भी नजर आया। इन घटनाअेां से जु़ड़ी तख्तियां भी कई लोगों के हाथों में थी। लोग दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Rally held on World Tribal Day in Indore, thousands of tribals participated
रैली के बहाने आदिवासी समुदाय ने दिखाई ताकत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर महारैली निकाली गई, जिसमें हजारों आदिवासी सम्मिलित हुए।कई महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में नाचते गाते हुए चल रहे थे। रैली ने लालबाग सेे पांच किलोमीटर का सफर तय किया और राजीव गांधी चौराहे पर समाप्त हुई।

विज्ञापन


इस रैली के बहाने आदिवासी समाज ने इंदौर में अपनी ताकत दिखाई। रैली में महू, मानपुर, खरगोन सहित आसपास के क्षेत्रों के आदिवासी भी शामिल हुए थे।

लालबाग पैलेस मेें आदिवासी समुदाय एकत्र हुआ। फिर रैली शुरू हुई। रैली में सीधी और मणिपुर की घटना को लेकर रोष भी नजर आया। इन घटनाअेां से जु़ड़ी तख्तियां भी कई लोगों के हाथों में थी। लोग दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। कई महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में नाचते गाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन

कुछ युवा हाथ में जल जंगल जमीन बचाअेां, हम अपना अधिकार मांगते,नहीं किसी से भीख मांगते की तख्तियां लेकर चल रहे थे। यह रैली लालबाग से शुरू हुई। कलेक्टर ऑफिस,जूनी इंदौर ब्रिज, भंवरकुंआ चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहा पहुंची और वहां समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक गार्डन में सभा हुई। जिसमें आदिवासी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

यातायात भी होता रहा बाधित

रैली में काफी भीड़ थी। उसका एक सिरा कलेक्टर कार्यालय पर था तो दूसरा सिरा लालबाग गेट पर। सड़क के एक तरफ के हिस्से में रैली चल रही थी, लेकिन दूसरी तरफ का यातायात भी बाधित होता रहा। रैली के कारण महूनाका, मोती तबेला की ट्रैफिक व्यवस्था एक घंंटे तक प्रभावित रही। दोपहिया वाहन चालक गलियों से निकलने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन वहां भी जाम मिला।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed