फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rajat Patidar may get a chance to bat at home

Ind vs Nz Odi:रजत पाटीदार को मिल सकता है घरेलू मैदान में बल्लेबाजी का मौका

Sun, 22 Jan 2023 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jan 2023 03:07 PM IST
सार

24 जनवरी को खेले जाने वाले मैैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार दोपहर इंदौर पहुंची। स्टेडियम में अभ्यास के लिए भी विकेट तैयार किया गया है, लेकिन रविवार को दोनो टीमों ने अभ्यास नहीं किया।

विज्ञापन
Rajat Patidar may get a chance to bat at home
रजत पाटीदार भी खेेल सकते है इंदौर मेें होने वाले मैच मेें - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल इंदौर के क्रिकेटर रजत पाटीदार को घरेलू मैदान होलकर स्टेडियम पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है, हालांकि रजत दूसरी बार टीम इंडिया का हिस्सा बने है, लेकिन उन्हें मैैदान पर प्रदर्शन का मौका नहीं मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर में होने वाले मैच में उन्हें खेलने का मौका दे सकता है,क्योकि भारत सीरीज जीत चुका है और कुछ वरिष्ठ खिलाडि़यों को टीम प्रबंधन आराम का मौका दे सकता है। रजत ने मध्य प्रदेश रणजी में अच्छा प्रदर्शन किया था और मध्य प्रदेश ने रणजी फायनल जीता था। रजत ने आईपीएल में ही शतक बनाया था। अभी इंदौर मेें खेले जाने वाले मैच केे लिए टीम की घोषणा नहीं हुई है। रजत को भारतीय टीम में श्रेयश अय्यर के चोटिल होने की वजह से लिया गया है।

विज्ञापन

Rajat Patidar may get a chance to bat at home
मैच के लिए भारतीय टीम इंदौर आई। - फोटो : SOCIAL MEDIA

दोनो टीमें इंदौर पहुंचीं

24 जनवरी को खेले जाने वाले मैैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार दोपहर इंदौर पहुंची। स्टेडियम में अभ्यास के लिए भी विकेट तैयार किया गया है, लेकिन रविवार को दोनो टीमों ने अभ्यास नहीं किया। इंदौर आने के बाद खिलाड़ी सीधे होटल में पहुंचे और आराम किया। इंदौर मेें खेले जाने वाले वन डे मेें मैदानी अंपायर भी अंदौर के नितिन मेनन होंगे। नितिन के पिता नरेंद्र मेनन भी इंदौर में खेले गए दो मैचों में अंपायर रह चुके है।

मैच को लेकर तैयारियां पूरी

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्टेडियम के बाहर दर्शकों के लिए रैलिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। टिकट की बिक्री भी चुकी है। टिकट बिक्री का मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। मैच के दौरान खेलों इंडिया खेलो स्पर्धा की ब्रांडिंग भी हो रही है। स्टेडियम के आसपास बैनर-पोस्टर्स लगाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed